Buland kesari ;- भीषण गर्मियां और उमस झेलने के बाद बारिश का इंतजार संभवत रविवार को खत्म होने जा रहा है। हिमाचल और उत्तराखंड पहुंच चुका मानसून की पहली बारिश रविवार की छुट्टी के दिन ट्राईसिटी को भिगो सकती है। इससे पहले 73 फीसदी तक पहुंची उमस ने शनिवार का दिन पसीने से तरबतर बनाए रखा। दोपहर में तापमान फिर 35 डिग्री से ऊपर रहा, लेकिन अब मानसून की आमद के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई हैं। हालांकि, शुक्रवार रात शहर में हलकी बारिश हुई लेकिन दोपहर में तापमान में बढ़ौतरी के साथ नमी की मात्रा ने उमस को बरकरार रखा। मौसम विभाग की भी मानें तो रविवार से चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में मानसून पहुंचने के पूरे आसार हैं।
अब सिर्फ चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा मानसून से अछूते
मानसून अब लगभग पूरे देश को कवर कर चुका है। शुक्रवार को हिमाचल और उत्तराखंड में भी मानसून की बारिश शुरू हो गई। अब पश्चिमोत्तर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में मानसून का इंतजार है लेकिन राहत की बात ये है कि मानसून के लिए जरूरी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। मानसून टर्फ के अलावा अप्पर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अलावा बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं मानसून को उत्तर भारत में सक्रिय करने में मदद कर रही हैं। इस बार एक हफ्ते पहले मानसून पहुंचकर बारिश से शहर भिगो सकता है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








