पंजाब के फाजिल्का जिले में बुधवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव नगर से निकलने वाले खाले में पड़ा था, जिसे सरपंच ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया।
मृतका ने गुलाबी रंग की सलवार पहन रखी है, जबकि शरीर के ऊपर के हिस्से में केवल एक कपड़े का चिथड़ा पहना हुआ था। उसका एक हाथ गायब है और चेहरे से मांस नोच लिया गया है। शव के पैर में चांदी की पाजेब पहनी हुई हैं। इसके अलावा उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोटों के निशान हैं।
पुलिस ने महिला की पहचान के प्रयास शुरू किए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य थानों में 30 से 32 साल की महिला की गुमशुदगी की शिकायतों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, शव को अबोहर के सिविल अस्पताल में रखा गया है।
सरपंच ने देखा था शव, पुलिस को सूचना दी
जानकारी के अनुसार, फाजिल्का जिले में अबोहर के बकैनवाला गांव में महिला का अर्धनग्न शव मिला है। गांव के सरपंच हरदीप सिंह ने बताया है कि नहर से निकलते खाले में महिला का शव पड़ा था। महिला का उम्र करीब 30 साल लग रही थी और उसके शरीर पर गहरे घाव हैं। शरीर पर कपड़े नहीं थे। मामला हत्या का लग रहा था, इसलिए इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद थाना खुईखेड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहर की नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। थाने के ASI राज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








