Buland kesari ;- बिल्डिंग मैटीरियल एसोसिएशन समराला के दुकानदारों की गर्मी की छुट्टियों को लेकर एक बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. परविंदर सिंह (बल्ली) व सचिव सन्नी गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से 28 व 29 जून को दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है।
बैठक में अन्य के अलावा परमजीत सिंह रियात, नरिंदर कुमार, विनोद कुमार, गुरप्रीत सिंह, गगन गुप्ता, राजन, हनी खुल्लर, मिंटू खुल्लर, काला खुल्लर, राजू व शैला आदि मौजूद थे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने बताया कि 27, 28, 29 जून को रेडीमेड, मनियारी की दुकानें, बर्तन स्टोर, मोबाइल शॉप, सुनार की दुकानें व किराना स्टोर बंद रहेंगे तथा 28 व 29 जून को मेडिकल स्टोर, सूट हाउस (जूते की दुकानें) व हार्डवेयर स्टोर बंद रहेंगे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








