iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsगाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:पैदल सड़क पार कर रहा, राहगीरों...

गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:पैदल सड़क पार कर रहा, राहगीरों ने शव पर कपड़ा डाला, पुलिस जांच में जुटी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा ढोलेवाल फ्लाईओवर से गिल रोड चौक जाने वाले रास्ते पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।लुधियाना में ढोलेवाल पुल पर हुए सड़क हादसे के बाद पड़ी व्यक्ति की जमीन पर लाश और ट्रैफिक निकलवाते पुलिस कर्मी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद वाहन ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने शव पर कपड़ा डाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सेफ सिटी कैमरों को पुलिस करेगी चेक

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को किसी ट्रक ने टक्कर मारी है, हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि सेफ सिटी कैमरों की फुटेज जांचने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि हादसा ट्रक से हुआ है या किसी अन्य वाहन से।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आसपास के इलाकों में भी पुलिस ने पूछताछ की, मगर परिजनों का कोई सुराग नहीं लगा।

हादसे के बाद सड़क पर पड़ा शव।
हादसे के बाद सड़क पर पड़ा शव।

72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। निर्धारित समय तक पहचान नहीं होने की स्थिति में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है। हुलिये के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वह उत्तर प्रदेश या बिहार का रहने वाला हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कल भी हुई महिला की एक्सीडेंट में मौत बीते दिन सुबह ढोलेवाल चौक ड्यूटी पर जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला रैपिडो बाइक पर सवार थी जो अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार 16 टायरी भारी ट्रक (ट्रॉला) ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि महिला के सिर के ऊपर से टायर गुजरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला सुमन जैन एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करती थीं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में युवक की नशे से मौत:एक साल पहले भाई की हादसे में गई थी जान, परिजन बोले- नशे ने पूरा परिवार तबाह किया

Buland kesari/पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। लुधियाना के कूमकलां थाना...

You cannot copy content of this page