Buland kesari/लुधियाना में सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में थाना जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी ई-10-834, एक्सटेंशन बसंत बिहार, नूरवाला रोड ने बताया कि वह कारोबार चौक, सब्जी मंडी बहादर के रोड से अपने घर जा रहा था।
जब वह नेशनल हाईवे कट के पास रेड होटल वाली काली सड़क से थोड़ा पीछे पहुंचा तो एक करीब 50-55 साल का अज्ञात व्यक्ति सड़क पार कर आ रहा था।
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
इसी दौरान जालंधर बाइपास की तरफ से आए एक अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उस व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कई इलाकों में लगाए पहचान के लिए पोस्टर
मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए अलग-अलग इलाकों में पोस्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक उसके परिजनों का पता नहीं चला। थाना जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ धारा 281 और 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फरार चालक की तलाश कर रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








