iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsगैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन:आपस में उलझे उपभोक्ता, पुलिस बुलानी पड़ी,...

गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन:आपस में उलझे उपभोक्ता, पुलिस बुलानी पड़ी, खाद्य विभाग की 20 एजेंसियों पर छापेमारी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/अमेरिका,इजराइल और इरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण लुधियाना में लोगों को LPG गैस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही लुधियाना की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी जहां लंबी लाइन लगी है, वहीं, पहले गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता आपस में ही उलझ गए। लुधियाना की एक एजेंसी के बाहर भीड़ ज्यादा होने और आपस में बहस करने के कारण पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची और अब भीड़ को नियंत्रित कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं के बहस करने के बाद पुलिस को बुलाना पड़ा।
गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं के बहस करने के बाद पुलिस को बुलाना पड़ा।

वहीं दूसरी ओर सप्लाई में देरी और सख्त नियंत्रण के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शहर में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीमों ने LPG से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया है। प्रशासन के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों से ओवरचार्जिंग, अवैध जमाखोरी और घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई तेज की गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

75 एजेंसियों में से 20 की जांच

अधिकारियों ने बताया कि लुधियाना में करीब 75 गैस एजेंसी हैं, जिनमें से अब तक 20 की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान दो एजेंसियां गैरकार्यरत मिलीं। एक में बुकिंग से जुड़ी समस्या थी, जबकि दूसरी निरीक्षण के समय बंद पाई गई। इससे मौजूदा सप्लाई संकट के बीच सेवा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लुधियाना के शेरपुर इलाके में दिव्या गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लगी भीड़।
लुधियाना के शेरपुर इलाके में दिव्या गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लगी भीड़।

एक हफ्ते तक की हो रही देरी

वर्तमान हालात के कारण LPG सप्लाई में करीब एक हफ्ते तक की देरी देखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहले सप्लाई सामान्य थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के चलते वितरण व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा है।

घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता

सरकार ने नए प्रबंध के तहत कमर्शियल LPG सप्लाई को लगभग रोक दिया है। अब सिलेंडर केवल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी सेक्टरों को सीमित आधार पर दिए जा रहे हैं। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि घरों की जरूरतें पूरी हो सकें।

लुधियाना में गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन।
लुधियाना में गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन।

घबराहट में स्टॉकिंग से बढ़ सकता है संकट

सप्लाई सख्त होने और नए नियमों के चलते लोगों में घबराहट का माहौल है। कई उपभोक्ता सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने से कृत्रिम किल्लत पैदा हो सकती है और वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (ईस्ट) लखबीर सिंह ने कहा कि, ओवरचार्जिंग, जमाखोरी और घरेलू सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।

वहीं DFSC (वेस्ट) सरताज सिंह चीमा ने लोगों से अपील की, घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग घरेलू सप्लाई सुनिश्चित कर रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

गैस सिलेंडर लेने के लिए आपस में उलझते उपभोक्ता।
गैस सिलेंडर लेने के लिए आपस में उलझते उपभोक्ता।

जल्द लागू होगा नया SOP

अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए कमर्शियल LPG वितरण के लिए नया SOP तैयार किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग सेक्टरों के लिए सप्लाई का स्पष्ट बंटवारा तय किया जाएगा, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों और गैस का दुरुपयोग रोका जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

चोरों ने पहले माथा टेका, फिर तोड़े स्कूल के ताले:लुधियाना में दीवार फांदकर घुसे, कैश, टेबलेट और कीमती सामान चुराकर भागे

Buland kesari/लुधियाना के थाना डेहलों अंतर्गत गांव नंगल में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां स्थित पैरागोन इंटरनेशनल स्कूल को चोरों ने अपना निशाना...

You cannot copy content of this page