iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsचंडीगढ़ में ASI को थप्पड़ मारे, पगड़ी उतरी:बैंक में झगड़ा सुलझाने पहुंचे...

चंडीगढ़ में ASI को थप्पड़ मारे, पगड़ी उतरी:बैंक में झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे; ATM से पैसे न निकलने पर भड़का शख्स, बैंककर्मी से उलझा

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एटीएम मशीन खराब होने की बात को लेकर एक व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड और बैंक स्टाफ से उलझ गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे समझाकर बाहर ले जा रहे थे, तभी उसने एएसआई के साथ हाथापाई कर दी और थप्पड़ मार दिए, जिससे उनकी पगड़ी भी नीचे गिर गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बाद में मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-24 निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है, जो साइकियाट्रिक समस्या से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के भाई द्वारा माफी मांगने के बाद पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
बैंक से बाहर निकलता हुआ व्यक्ति, रोकने पर पुसकर्मी को मारे थप्पड़।
बैंक से बाहर निकलता हुआ व्यक्ति, रोकने पर पुसकर्मी को मारे थप्पड़।

पैसे निकालने पहुंचा बैंक

जानकारी के अनुसार, अवतार सिंह बुधवार को सेक्टर-23 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचा था। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उसे बताया कि एटीएम मशीन काम नहीं कर रही और वह पास के दूसरे एटीएम से पैसे निकाल सकता है।

इसी बात को लेकर अवतार सिंह पहले सिक्योरिटी गार्ड से उलझ गया और फिर बैंक के अंदर जाकर स्टाफ से भी बहस करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख बैंक मैनेजर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।

बैंक से बाहर निकलते ही मारपीट

सूचना मिलते ही एरिया बीट इंचार्ज एएसआई लखबीर सिंह मौके पर पहुंचे। एएसआई लखबीर सिंह अवतार सिंह को समझाकर बैंक के बाहर ले जा रहे थे कि तभी आरोपी ने अचानक गालियां देनी शुरू कर दीं और एएसआई को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान उनकी पगड़ी भी नीचे गिर गई।

घटना देख मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को काबू कर पुलिस वाहन में बैठाया गया। इस दौरान आरोपी जिद करने लगा कि वह गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठेगा और गाड़ी भी खुद चलाएगा। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर पीछे की सीट पर बैठाया।

आरोपी को पकड़े हुए लोग। इसके बाद मामला शांत हुआ।
आरोपी को पकड़े हुए लोग। इसके बाद मामला शांत हुआ।

भाई ने माफी मांगी, केस दर्ज नहीं हुआ

थाना-17 पुलिस के अनुसार, मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि मारपीट करने वाला अवतार साइकियाट्रिक मरीज है और वह अपनी दवा लेना भूल गया था। बैंक मैनेजर की ओर से भी कोई शिकायत नहीं दी गई। वहीं आरोपी के भाई गुरमीत सिंह के मौके पर पहुंचकर माफी मांगने के बाद पुलिसकर्मी ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

मारपीट से जुड़ी PHOTOS….

iTree Network Solutions +91-8699235413
SBI बैंक में हंगामा करने वाले व्यक्ति को समझाते हुए पुलिसकर्मी।
SBI बैंक में हंगामा करने वाले व्यक्ति को समझाते हुए पुलिसकर्मी।
पकड़कर ले जाने पर अचानक हमला किया।
पकड़कर ले जाने पर अचानक हमला किया।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी:13 साल से कोमा में है बेटा, माता-पिता ने लगाई थी गुहार

Buland kesari/सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल...

You cannot copy content of this page