iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजमीनी विवाद में भाई ने करवाया एक्सीडेंट:इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत,...

जमीनी विवाद में भाई ने करवाया एक्सीडेंट:इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, कोर्ट में पेशी से लौट रहे थे

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं में जमीन विवाद के चलते एक भाई पर अपने ही भाई का एक्सीडेंट कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना में जसवीर सिंह (निवासी गांव मल्ला) की मौत हो गई। थाना हठूर के एएसआई सुल्खन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुखवंत कौर ने पुलिस को शिकायत दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जमीन विवाद का कोर्ट में केस

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2011 से उनका अपने देवर बलवीर सिंह के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। यह मामला लुधियाना की सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। सुखवंत कौर ने बताया कि 7 मार्च को उनके पति जसवीर सिंह स्कूटर पर लुधियाना में कोर्ट में पेशी के लिए गए थे। वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद वे कुछ घरेलू काम निपटाकर गांव लौट रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वाहन से मरवाई टक्कर

दोपहर के समय परिवार को जसवीर सिंह के एक्सीडेंट की सूचना मिली। उन्हें घायल अवस्था में जगराओं के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान जसवीर सिंह ने अपनी पत्नी को बताया कि जब वे स्कूटर पर आ रहे थे, तो उनके पीछे उनका भाई बलवीर सिंह भी था। बलवीर सिंह ने ही किसी वाहन से उन्हें टक्कर मरवाई। टक्कर लगने से उनका स्कूटर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान जसवीर सिंह की मौत हो गई। सुखवंत कौर का आरोप है कि उनके देवर बलवीर सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते उनके पति का एक्सीडेंट करवाकर हत्या की है। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

श्मशानघाट से नशा तस्कर गिरफ्तार:नशीली गोलियां बरामद, ग्राहकों का इंतजार कर रहा था, जगराओं पुलिस की कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं में पुलिस ने एक नशा तस्कर को श्मशानघाट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए श्मशानघाट...

You cannot copy content of this page