Buland kesari : जालंधर के उपकार नगर में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्करी के आरोपी कुलवंत सहोता के अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। कुलवंत सहोता के खिलाफ नशा तस्करी के 4 मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम की ओर से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, जिसके लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र को पूरी तरह सील किया गया और लगभग 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
नगर निगम के एटीपी (असिस्टेंट टाउन प्लानर) हरविंदर सिंह ने बताया कि कुलवंत सहोता द्वारा सरकारी रोड पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था। इसको लेकर पहले दो बार नोटिस भी भेजे गए, लेकिन आरोपी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जबकि स्थानीय लोगों ने इसे एक सख्त लेकिन जरूरी कदम बताया है। नगर निगम ने साफ संकेत दिए हैं कि शहर में अवैध कब्जों और नशा कारोबार से जुड़े तत्वों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








