iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर के गुरसंत नगर में युवती पर हमला:शादी से मना करने पर...

जालंधर के गुरसंत नगर में युवती पर हमला:शादी से मना करने पर भड़का प्रेमी, घर में घुसकर किया मां-बेटी पर हमला

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के गुरसंत नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती ने युवक की शराब पीने की लत और हिंसक व्यवहार के कारण उससे शादी करने से मना कर दिया था, जिससे बौखलाकर युवक ने देर रात उनके घर के बाहर ईंटों से हमला किया और बीच-बचाव करने आई मां के साथ मारपीट की। मोहल्ला निवासियों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देता हुआ मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी है। पहले वह एक दुकान में काम करता था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जीरो नंबर गली का रहने वाला है आरोपी

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी बंटी, जो जीरो नंबर गली का रहने वाला है, वो पिछले 2 साल से बातचीत करती थी। हालांकि, युवक का व्यवहार शुरू से ही हिंसक था। युवक ने पहले भी युवती पर हाथ उठाया था। युवती ने उसे स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर वह शराब पीना और लड़ाई-झगड़ा करना छोड़कर खुद को सुधार लेगा, तभी वह उससे आगे बात करेगी ।

iTree Network Solutions +91-8699235413
पीड़िता की मां के साथ भी आरोपी ने धक्कामुक्की की।
पीड़िता की मां के साथ भी आरोपी ने धक्कामुक्की की।

देर रात शराब के नशे में हमला

युवती के मुताबिक, युवक में कोई सुधार नहीं आया और वह देर रात अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर उनके घर पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और हंगामा करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो उसने हमला कर दिया। अपनी बेटी को बचाने आई मां पर आरोपी ने बेरहमी से ईंटों से वार किया और हाथापाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

मोहल्ला निवासियों के साथ भी की बदसलूकी

घटना के दौरान जब स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आरोप है कि बंटी ने युवती की सहेलियों और पड़ोसियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपी अकसर इलाके में आकर धमकियां देता है और माहौल खराब करता है। लोगों ने यह भी बताया कि लड़के का पिता भी अक्सर नशे में रहता है, जिससे परिवार से बात करना भी मुश्किल हो गया है।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। मोहल्ला निवासियों ने पुलिस से युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी दोबारा इलाके में आकर हंगामा करता है, तो वे उसे खुद पकड़कर सबक सिखाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

शिवपुरी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा:टाटा 407 डिवाइडर तोड़ रेलिंग में घुसी, दो घायल, मौके से किरपाण बरामद

Buland kesari/लुधियाना के व्यस्त शिवपुरी फ्लाईओवर पर बीती देर रात उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक अनियंत्रित टाटा 407 ट्रक डिवाइडर से टकराकर...

You cannot copy content of this page