iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharजालंधर के भगवान महावीर मार्ग पर कूड़े का डंप बना लोगों के...

जालंधर के भगवान महावीर मार्ग पर कूड़े का डंप बना लोगों के लिए बड़ी परेशानी: जनता बेहाल, प्रशासन मौन

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

AAP केंद्रीय हल्का इंचार्ज का ऑफिस है चंद कदमों पर:

Buland Kesari/ जालंधर केंद्रीय हल्के के महावीर मार्ग पर दूरदर्शन केंद्र के सामने, उद्यम सिंह नगर के पास बनी सड़क के किनारे फैला कूड़े का डंप जनता के लिए सिरदर्द बन चुका है। रोजाना वहां जमा होने वाला कचरा अब पूरे क्षेत्र की स्वच्छता और सेहत पर गंभीर असर डाल रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

सड़क तक फैला कूड़ा, धुएं से बढ़ रही घुटन:

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम के सफाईकर्मियों की अनदेखी से कचरा कई दिनों तक नहीं उठाया जाता। अक्सर कूड़े को जला दिया जाता है, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र गंदे धुएं से भर जाता है। यह धुआं प्रदूषण, सांस की दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मरीजों पर सीधा असर:

इस इलाके में कई अस्पताल और क्लीनिक मौजूद हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह धुआं मरीजों, विशेषकर बुजुर्ग और दमे के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है। लगातार प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें बढ़ती जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता भी मौन:

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आम आदमी पार्टी के केंद्रीय हल्के के इंचार्ज का ऑफिस इसी क्षेत्र में स्थित है, परंतु जनता की इस गंभीर समस्या की ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया है। इलाके के लोगों का आरोप है कि जनता की तकलीफों पर नेताओं और प्रशासन दोनों की आंखें बंद हैं।

नगर निगम और सरकार के लिए सवाल:

अब सवाल उठता है कि स्वच्छता पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद ऐसे डंप क्यों पनप रहे हैं?क्या नगर निगम ने इस इलाके का निरीक्षण किया है? क्या स्थानीय AAP नेताओं और क्षेत्रीय पार्षदों ने कभी इस समस्या पर कार्यवाही की?क्या यह “स्वच्छ भारत मिशन” की आत्मा के साथ मज़ाक नहीं है?

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्थानीय जनता की मांगलोगों ने मांग की है कि कूड़े का डंप तत्काल हटाया जाए, वहाँ स्थायी सफाई कर्मी तैनात किए जाएं और कचरा जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में ग्रीन ज़ोन और कचरा प्रबंधन यूनिट की स्थापना की जाए ताकि भविष्य में यह समस्या दोबारा न दोहराई जाए।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਹੀਂ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ

Buland kesari/Abohar road accident: ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਅਬੋਹਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੇ ਇੱਕ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ...

You cannot copy content of this page