Buland Kesari/ जालंधर में नगर निगम चुनाव के दौरान बड़े-बड़े दावे और वायदे लोगों के साथ किए गए थे। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत तो दर्ज कर ली परंतु जमीनी स्तर पर हाल सुधारने का नाम नहीं ले रहा।
ज्यादा बुरा हाल उन वार्डो का है जहां आम आदमी पार्टी के पार्षद नहीं जीत पाए। यही हाल जालंधर के वार्ड नंबर 71 और 26 के अधीन पड़ते भैरों बाज़ार, महेंद्रू मोहल्ला और इनके आसपास की गलियों में देखने को मिल रहा है। जहां आए दिन सीवरेज जाम रहते हैं, और गंदा पानी बाजार की सड़क पर जमा हो जाता है।

बाजार में आने वाले लोगों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं दुकानदारों को भी इसका काफी खमियाजा भुगतान पड़ रहा है। इससे उनकी दुकानदारी भी प्रभावित होती है। ग्राहक बाजार में भरे गंदे पानी के कारण इस और आने से कतराते हैं और वापस मुड़ जाते हैं। जिससे दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है।

लोगों का कहना है कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी का राज है, पर उनके वार्डो में दोनों पार्षद कांग्रेस पार्टी के हैं। जिसका खमियाजा उन्हें अगले 5 साल भुगतना पड़ेगा। वहीं इस मामले बड़े पार्षद रजनी बाहरी और विकास तलवाड़ से संपर्क करना चाहा पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








