Buland kesari/बदलाव के बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी AAP की सरकार के राज में जालंधर के हालात नरक से बद्तर होते जा रहे हैं।
लंबे समय से दूरदर्शन केंद्र के सामने वाली सड़क पर कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था पर अब मछली मार्केट के साथ बना कूड़े का डंप आधी मेन रोड़ को घेर चुका है। जिस कारण सारे इलाके में गंदी बदबू फैली रहती है।
इलाके के लोगों का कहना है कि पहले तो मछली मार्केट की बदबू से ही जीना दुश्वार रहता था, अब इलाके में Sa सड़क तक फैले इस कूड़े के ढेर ने तो सारे इलाके को परेशान किया हुआ है। इलाके के दुकानदारों का कारोबार भी इससे काफी प्रभावित हुआ है।
लोगों ने जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर से मांग की है कि अगर जल्द ही इस कूड़े को ढेर को न हटाया गया तो वह सारे इलाके में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








