Buland kesari/जालंधर के फिल्लौर के पास खराब सड़क के कारण आधी रात एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रोड पर उतरकर हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों काे शांत करवाने के मौके पर फिल्लौर थाने की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो मामला प्रशासन के पास पहुंचा।
खराब रोड की वजह से हुए इस हादसे को लेकर BDPO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) फिल्लौर को सस्पेंड कर दिया गया। महिला के शव को फिल्लौर पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए देर रात ही भेज दिया। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक चला रहा महिला का बेटा सेफ है। उसे हलकी चोटें आई हैं।

सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला…
- बाइक फिसलने से हादसाः हादसा नया शहर रोड के समीप गांव नगर में हुई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर पानी जमा होने के कारण बाइक फिसल गई। इससे महिला रोड पर गिरी और उसके सिर के ऊपर से ट्रक का टायर गुजर गया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
- लोगों ने रोड बंद कर जाम लगा दियाः इस घटना को लेकर गांव वासियों ने रोड पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। रात 11 बजे गांव वासियों द्वारा अपरा से फिल्लौर तक नया शहर रोड बंद कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को घंटों लग गए।
- BDPO सस्पेंडः लोगों ने मांग कि की उनकी समस्या का समाधान किया जाए और रोड को कल तक बनाया जाए। तभी वे महिला के शव को उठाने देंगे। लोगों ने कहा कि यहां पानी जमा होने की समस्या को कई बार BDPO को बताया गया, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया जिससे आज ये हादसा हुआ है।

नायब तहसीलदार ने कार्रवाई कर लोगों को शांत करवाया प्रदर्शन करने के लिए जुटे लोगों ने कहा कि यहां पर पानी कि निकासी नहीं है। इससे घरों से निकलने वाला सारा पानी रोड पर ही जमा होता है। इससे हर रोज कोई न कोई हादसा हो रहा है। पानी के चलते ही बाइक फिसली है। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया गया।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








