iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में ज्वैलरी शॉप में ₹80 लाख की चोरी,:13 नकाबपोश चोरों ने...

जालंधर में ज्वैलरी शॉप में ₹80 लाख की चोरी,:13 नकाबपोश चोरों ने 10 मिनट में की वारदात; शॉल-लोहे की रॉड से शटर उखाड़ा

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के चोरों के गैंग ने एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया। करीब 13 चोरों ने 10 मिनट में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। मुंह पर नकाब और हाथों में ग्लब्स पहने चोरों ने शटर को उखाड़ने के लिए शॉल और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सुबह 6 बजे मार्केट के लोगों ने शटर उखड़ा देखा तो पुलिस और शॉप मालिक को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस के हाथ दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फिलहाल, पुलिस इसी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उधर, शॉप मालिक ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
शॉल से जब लॉक नहीं टूटा तो अन्य साथियों ने लोहे की रॉड लगाकर शटर उखाड़ा।
शॉल से जब लॉक नहीं टूटा तो अन्य साथियों ने लोहे की रॉड लगाकर शटर उखाड़ा।
CCTV को तोड़ते चोर।
CCTV को तोड़ते चोर।

कैसे की गई वारदात, यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए…

  • शाहिद बाबू लाभ सिंह नगर में की चोरी : चोरी की यह वारदात शाहिद बाबू लाभ सिंह नगर गली नंबर-6 स्थित बब्बर ज्वैलर्स में सोमवार की अल सुबह चार बजे हुई। आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। बदमाशों का एक ग्रुप पहले से पूरी तैयारी के साथ दुकान तक पहुंचा। आरोपियों ने अपने मुंह कपड़ों से ढके हुए थे ताकि पहचान न हो सके।
  • दुकान में सामान बिखरा पड़ा था : सुबह करीब 6-7 बजे शॉप मालिक को चोरी का पता चला। वे मौके पर पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और गहनों की अलमारियां खाली थीं। चोरों ने बड़ी ही पेशेवर तरीके से दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया था।
  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात : शॉप मालिक गुरप्रीत सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अब फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों और आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को दुकान की अंदरूनी जानकारी पहले से थी।
मामले की जानकारी देते दुकान मालिक गुरप्रीत सिंह।
मामले की जानकारी देते दुकान मालिक गुरप्रीत सिंह।

80 लाख के सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर दुकान मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वो कल संडे के वजह से 9 बजे ही दुकान बंद करके चले गए थे। चोरी की घटना दो बजकर तीस मिनट पर हुई है। इसके बाद मुझे कॉल आई, जिससे पता चला की मेरे दुकान में चोरी हो गई है। चोर दुकान से 80 लाख माल चुरा ले गए है।

वार्ड नं 61 के काउंसलर के पति देविंदर शर्मा बॉबी ने बताया कि बब्बर ज्वैलर्स के दुकान में दो बजे से तीन बजे तक चोरों ने चोरी की। वीडियो में दिखाई देर रहा है कि 13 चोरों ने दुकान में चोरी की। उन्होंने इस घटना को लेकर आप सरकार पर हमला बोला। कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

iTree Network Solutions +91-8699235413
चोरों द्वारा तोड़े गए शटर को दिखाते दुकानदार।
चोरों द्वारा तोड़े गए शटर को दिखाते दुकानदार।

पुलिस ने शुरू की जांच वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਅਪਮਾਨ ਕਰਨ ਲਈ ਤੁਰੰਤ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ: ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

Buland kesari/Sukhpal Singh Khaira controversy; ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਟਿੱਪਣੀਆਂ...

You cannot copy content of this page