Buland kesari/जालंधर के जमशेर में स्कॉर्पियो चालकों की ओर से टिप्पर पर फायरिंग कर ड्राइवर और टिप्पर को अगवा कर ले जा रहे थे। टिप्पर मालिक ने पुलिस वालों की मदद से उनको जालंधर अमृतसर हाईवे पर रोका। टिप्पर मालिक ने पुलिस की मदद से टिप्पर और स्कार्पियों चालकों से टिप्पर और ड्राइवर को बचाया। पंजाब पुलिस ने स्कार्पियों गाड़ी चालकों और उनकी गाड़ी को हिरासत में ले लिया। आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली गई 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए टिप्पर मालिक संदीप ने बताया कि मिट्टी लोड खाली करके फुलड़ी जा रहा था। टिप्पर ट्रक साइड से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी से टकरा गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने टिप्पर का पीछा किया और जमशेर में नए पुल के निर्माण स्थल के पास टिप्पर (ट्रक) को रोक लिया। वहां उन्होंने टिप्पर में सवार ड्राइवर पर गोलियां चलाईं। कुल छह राउंड फायरिंग हुई।
ड्राइवर ने मालिक को किया फोन
टिप्पर मालिक संदीप ने बताया कि ड्राइवर ने किसी तरह उनको को फोन कर बताया कि उसके साथ ऐसी घटना घटित हुई है। उसका फोन सुनते ही हमने पुलिस को फोन किया। उनका पीछा किया। स्कार्पियों और टिप्पर को पुलिस की मदद से रोका। आरोपियों ने हमारे ड्राइवर को स्कार्पियों गाड़ी में बैठाया था। और उनका आदमी टिप्पर चला रहा था।
पुलिस ने गोली चलाने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे टिप्पर को अगवा करके अमृतसर ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ड्राइवर ठीक है। फायर की गई गोलियां टिप्पर पर लगे थे।
क्या बोले सीपी धनप्रीत कौर
सीपी धनप्रीत कौन ने बताया कि कल देर रात को टिपर चालक पर फायरिंग की गई थी उन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ FIR नंबर 321 दर्ज की है। उन्होंने बताया कि 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से फायरिंग करने वाला असला भी जपत कर लिया गया है। सीपी ने बताया कि चुनाव के दौरान पेट्रोलिंग पार्टी की ओर से उनको पकड़ गया था।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








