Buland kesari/जालंधर में आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर उस समय हंगामा हो गया, जब किन्नर समुदाय की एक सदस्य ने टेस्ट लेने वाले कर्मचारियों पर पक्षपात और मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हंगामे के कारण कुछ देर के लिए टेस्ट प्रक्रिया प्रभावित रही। किन्नर का आरोप है कि ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर जगह-जगह घास उगी हुई है।
किन्नर ने क्या आरोप लगाए
- ऐसे में जब अभ्यर्थी टेस्ट देने के लिए ट्रैक पर गाड़ी लेकर जाते हैं तो उन्हें यह कहकर फेल कर दिया जाता है कि गाड़ी घास में चली गई। उन्होंने कहा कि यह समस्या रोजाना कई लोगों के साथ हो रही है, लेकिन अधिकतर लोग डर के कारण अपनी आवाज नहीं उठा पाते। उन्होंने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ ड्राइविंग टेस्ट के लिए ट्रैक पर आई थीं। पहले प्रयास में उनके दोस्त को यह कहकर फेल कर दिया गया कि गाड़ी लग गई है।
- जब उन्होंने कर्मचारियों से वीडियो फुटेज दिखाने को कहा तो टेस्ट लेने वाले कर्मचारी ने मना कर दिया। किन्नर का कहना है कि जब वे दूसरी बार टेस्ट देने आए तो इस बार उन्हें यह कहकर फेल कर दिया गया कि गाड़ी की पार्किंग सही तरीके से नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार टेस्ट फीस देना सभी के लिए संभव नहीं है।
निष्पक्ष जांच की मांग
जब इस बारे में कर्मचारियों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। किन्नर ने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट देने आने वाला हर व्यक्ति पढ़ा-लिखा नहीं होता, ऐसे में कर्मचारियों को अभ्यर्थियों को सही तरीके से समझाना चाहिए। उन्होंने आरटीओ प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पारदर्शी तरीके से टेस्ट प्रक्रिया लागू करने की मांग की है।
गाड़ी पार्क करने को कहा तो हंगामा किया, दूसरी बार फेल RTO ऑफिस के डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश्वर सिंह ने बताया कि किन्नर ने बेवजह हंगामा किया है। उसको टेस्ट से पहले गाड़ी पार्किंग करने के लिए कहा था, लेकिन वह यह कहकर हंगामा करने लगा कि उसे पहले नहीं बताया गया है। जबकि टेस्ट लेने का ऐसा कोई नियम भी नहीं है। बावजूद इसके हम लोगों को बताते हैं कि गाड़ी को प्रॉपर ढंग से पार्क करना है। वह दूसरी बार ड्राइविंग टेस्ट में फेल हुआ है

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








