iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में दो मंजिला कामर्शियल इमारत की शिकायत, MTP बोले- जल्द होगी...

जालंधर में दो मंजिला कामर्शियल इमारत की शिकायत, MTP बोले- जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;- जालंधर में अवैध कालोनियों और निर्माण की आड़ में नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान किया जा रहा है। एक साथ कई अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं और कई बड़े कामर्शियल निर्माण किए जा रहे हैं। इसे लेकर मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और निगम कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) ने अब सख्ती दिखाई है।जालंधर

मामला जालंधर (Jalandhar) के डिफेंस कालोनी (Defence Colony) के मोड पर बनी दो मंजिला कामर्शियल इमारत का है। इस इमारत के मालिक ने बिल्डिंग तैयार होने के बाद कंपलीशन सर्टिफिकेट लेकर इमारत का नक्शा ही बदल डाला। इमारत मालिक ने पास करवाए गए नक्शे के विपरीत बेसमेंट पार्किंग को पूरी तरह से बंद कर शटर लगा लिया।

सोसाइटी ने की शिकायत

इसकी शिकायत डिफेंस कालोनी रेजीडेंट सोसाइटी ने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से की थी। शिकायत में कहा गया कि निगम अफसरों की मिलीभगत से इमारत मालिक ने बेसमेंट में पार्किंग में दीवार चुनवाकर पूरी पार्किंग ही बंद कर दी। इसके साथ ही इस पर शटर लगा दिया गया, जबकि बिल्डिंग बायलाज के अनुसार ये गलत है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

डिफेंस कालोनी के लोगों ने कहा कि मोड पर कामर्शियल इमारत में पार्किंग न होने से भारी जाम लगेगा। कालोनी के लोगों ने कहा कि डिफेंस कालोनी ने तीन बड़े शिक्षण संस्थान है, जिससे छात्रों और बस यहीं से होकर जाती है। अगर पार्किंग बंद कर दी गई तो गाड़ियां सड़क पर खड़ी होगी, जिससे पूरा डिफेंस कालोनी जाम में फंस जाएगा।

कमिश्नर ने सील के आदेश दिए

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से इस इमारत पर कार्ऱवाई के लिए एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा को आदेश दिया था। एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि उक्त इमारत पर कार्रवाई के लिए एटीपी और इंस्पैक्टर को लिखा गया है। इस पर जल्द ही कार्रवाई होगी।

उधर, डिफेंस कालोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि निगम के कुछ अफसरों ने इमारत मालिक से लाखों रुपए रिश्वत लेकर कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कालोनी के लोगों ने कहा है कि नगर निगम के अफसर रिश्वत लेकर पूरे डिफेंस कालोनी को बर्बाद करने का ठेका ले लिया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

श्मशान घाट से अस्थियां चोरी:दो दिन पहले हुआ मृत महिला का संस्कार, लोहे का गेट-तार भी चुरा ले गए चोर

Buland kesari/अमृतसर के पास स्थित कथू नंगल गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान हैं। ताजा मामले में श्मशान घाट से लोहे...

You cannot copy content of this page