iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर:नशे की कमाई से...

जालंधर में नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर:नशे की कमाई से किया अवैध निर्माण, नहीं दिया नोटिस का जवाब

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर के बस्ती बावा खेल के राजन नगर इलाके में प्रशासन ने नशा तस्कर के अवैध रूप से बने मकान पर बुलडोजर चला दिया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर नरिंदर कुमार उर्फ बाबा के घर को गिराया गया है।जालंधर में नशा तस्कर के मकान पर चला बुलडोजर। - Dainik Bhaskar

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह कार्रवाई सरकार द्वारा चलाई जा रही युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत की गई, ताकि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश दिया जा सके और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम ने पहले ही नरिंदर कुमार उर्फ बाबा को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। नोटिस में मकान से जुड़े दस्तावेजों और निर्माण की वैधता को स्पष्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन तय समय सीमा के भीतर आरोपी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद नगर निगम ने नियमों के तहत कार्रवाई का फैसला लिया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की।

iTree Network Solutions +91-8699235413
मकान को तोड़ने की कार्रवाई करते कर्मचारी।
मकान को तोड़ने की कार्रवाई करते कर्मचारी।

पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी

मंगलवार की सुबह नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान एसीपी आतिश भाटिया और बस्ती बावा खेल थाना के एसएचओ स्वयं मौके पर मौजूद रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और आसपास के लोगों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी।

नगर निगम के ओर से सुरक्षा की मांग की गई

एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि नगर निगम की ओर से उन्हें आधिकारिक पत्र जारी किया गया था, जिसमें कार्रवाई के दौरान पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। उसी के तहत पुलिस फोर्स के साथ वे मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि नरिंदर कुमार उर्फ बाबा पर नशा तस्करी सहित विभिन्न मामलों में कुल 14 एफआईआर दर्ज हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एसीपी ने आगे कहा कि आरोपी के घर पर किया गया निर्माण अवैध पाया गया है, जिसको लेकर नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। सरकार की स्पष्ट नीति है कि नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:कौशल चौधरी गैंग का शूटरआकाश घायल, CP ने कहा- पुलिस नाकेबंदी में पकड़ा गया आरोपी

Buland kesari/जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के...

You cannot copy content of this page