iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में लुटेरा समझ पकड़ा घायल युवक:सैलून कर्मी का एक्सीडेंस, स्कूटी से...

जालंधर में लुटेरा समझ पकड़ा घायल युवक:सैलून कर्मी का एक्सीडेंस, स्कूटी से निकला खिलौना पिस्टल, होला महल्ला से लाया था

Date:

National News

Buland kesari/जालंधर शहर की जनता कालोनी में उस समय सनसनी फैल गई एक्सिडेंट के बाद एक युवक से पिस्टल गिर गई। लोगों ने लुटेरा समझ युवक को काबू कर लिया और पुलिस को बुला लिया। थाना डिविजन नंबर- 1 से पहुंचे सुरजीत सिंह ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला वह सैलून में काम करता है और उसके पास से मिली पिस्तौल खिलौना है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सैलून से लौटते वक्त जनता कालोनी के पास उसकी स्कूटी स्लिप हो गई और खिलानौ पिस्टल गिर गई। लोगों को लगा कि वो लुटेरा है। जांच अधिकारी ने बताया कि युवक कपूरथला का रहने वाला है। नाबालिग होने के चलते उसकी पहचान छिपाई गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़के के माता-पिता को कपूरथला से जालंधर बुलाया गया था। उसे माता-पिता के हवाले कर दिया गया है और आइंदा खिलौना पिस्तौल भी यूज नहीं करने को कहा गया गया है। माता-पिता उसे अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि लोगों को लगा था कि वो चोर या लुटेरा है। लेकिन पूछताछ में ऐसा कुछ नहीं निकला।

iTree Network Solutions +91-8699235413
नाबालिग लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले करते वक्त मौके पर एकत्रित लोग।
नाबालिग लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले करते वक्त मौके पर एकत्रित लोग।

नागरा सैलून में काम करता है

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया लड़का नागरा सैलून में काम करता है। उसका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं निकला जिसके चलते उसे छोड़ दिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह पिछले दिनों होला महल्ला में श्री आनंदपुर साहिब गया था। इस दौरान वहां से एयर गन खरीदकर लाया था। उसने गन को स्कूटी में ही रखा था। जब एक्सिडेंट में स्कूटी की सीट खुली तो गन भी बाहर निकल गई जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। किसी ने अफवाह फैला दी कि लूटपाट करने आए किसी युवक को काबू किया है।

लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था

पुलिस थाना डिविजन-1 के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि, लोगों ने ही युवक को पकड़ा था। पहले लग रहा था कि उसे पीटा गया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था।युवक के कपड़े फटे थे क्योंकि एक्सिडेंट होने से वह रोड पर घिसट गया था और उसे मामलू चोटें भी आई थीं।

इलाके के लोगों ने वीडियो बनाकर मांग की थी कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। युवक को हाथी गेट के ठीक सामने घेरा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी वहां जमा हो गए। लोगों ने कहा कि उनके इलाके में लगातार छीनाझपटी और चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं, इसके चलते मोहल्ले का यूथ अज्ञात लोगों पर नजर रख रहा था।

लोगों का आरोप- यहां बहन-बेटियों को भी छेड़ते हैं अज्ञात युवक

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जालंधर में छीनाझपटी की वारदातें बढ़ गई हैं। दिन में कई अज्ञात युवक रेकी करने के लिए घूमते रहते हैं और ये लोग मोहल्ले की बहन-बेटियों को भी छेड़ते हैं।

लोगों का कहना है कि अपराधियों के कारण गली-मोहल्लों में बेटियों का निकलना दूभर हो गया है। इलाके के प्रधान ने कहा कि सभी लोग खुद भी आवारा घूमने वाले युवकों पर नजर रखते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गर्लफ्रेंड को मारने वाला बहन की शादी नहीं देख पाएगा:चंडीगढ़ कोर्ट बोला- ऐसी कौन सी रस्म, जो नहीं हो सकती; पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया...

Buland kesari/चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी विशाल को अपनी बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति...

You cannot copy content of this page