iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में शराब ठेके में लगी आग:अंदर सो रहा था सेल्समैन, दम...

जालंधर में शराब ठेके में लगी आग:अंदर सो रहा था सेल्समैन, दम घुटने पर बाहर निकला, दूर तक सुनाई दी बोतल फटने की आवाज

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर के प्रताप बाग इलाके में शुक्रवार तड़के साढ़े 3 बजे शराब के ठेके में आग लग गई। शराब के आग पकड़ते ही आग की लपटें रोड के पार तक पहुंचना शुरू हो गई। गर्म होने के बाद बोतलों के फटने की आवाज आसपास के घरों तक सुनाई दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जब ठेके में आग लगी तो अंदर सेल्समेन सचिन सो रहा था। उसने बताया कि जैसे ही उसका दम घुटने लगा और कुछ गर्मी महसूस हुई तो वह उठा। उसने अंदर हलकी आग देखी जिससे वह घबराकर और शटर खोलकर बाहर आया। उसके देखते-देखते पूरा ठेका आग की लपटों में घिर गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उसने ठेके के मालिक को सूचित किया जिसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को बुझाया गया। आग बुझाने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया और 4 गाड़ियां पानी की इस्तेमाल हुई हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
आग के दौरान ठेके के अंदर से निकला सेल्समैन सचिन।
आग के दौरान ठेके के अंदर से निकला सेल्समैन सचिन।

जान बचाकर निकले सेल्समेन ने बताई अहम बातें

  • अंदर सोया था, रजाई में दम घुटा- गर्मी लगी तो उठा: आग लगने पर ठेके के अंदर से जान बचाकर बाहर आए सचिन ने बताया कि वह रात को अकसर ठेके के अंदर ही सोता है। गुरुवार रात को भी शटर बंद करके अंदर सो गया था। रात 12 बजे तक को सब सामान्य था। करीब 3 बजे उसे रजाई में घुटन महसूस होने लगी। कुछ गर्मी भी लग रही थी। उसे अजीब सा लगा तो वह उठ गया। जैसे ही उसने देखा तो अंदर ठेके के एक कोने में आग लगी दिखी और धुआं निकल रहा था। इस पर उसने जल्दी से शटर खोला और बाहर निकल आया।
  • तारों में स्पार्किंग से आग लगने आशंका: ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम करने वाले सचिन और अन्य कर्मचारी कपिल राणा ने बताया कि आग कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। आग लगने के बाद बिजली विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। ठेके के लिए बाहर से कनेक्शन आ रहा था और वहीं पर स्पार्किंग होने का आशंका है। अंदर पर बिजली से चलने वाला कोई भी उपकरण नहीं लगा था। केवल बल्ब ही था।
  • अंदर रखी सारी शराब जली, गर्म होकर बोतलें फटीं: आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल गया है। ठेके के कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही शराब ने आग पकड़ी तो ठेके के पास तक नहीं जाया जा सका। आग लगने के बाद मौके पर मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने बताया कि उनको किसी चीज के फटने की आवाज आई। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे। यहां आकर देखा तो आसपास कांच बिखरा था।
  • 3 महीने पहले ही ठेके पर सेल्समेन जॉइन किया था: सेल्समैन सचिन ने बताया कि उसने 3 महीने पहले ही ठेके पर नौकरी जॉइन की थी। ये तो भगवान का शुक्र है कि वक्त रहते उसकी नींद खुल गई और वह बाहर आ गया। उसके बाहर आने के 10 मिनट में ही पूरे ठेके को आग की लपटों ने घेर लिया। सचिन ने कहा कि अगर वह अंदर धुएं में घिर जाता और वक्त से बाहर न निकलता तो बच नहीं पाता।
प्रताप बाग में शराब के ठेके में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।
प्रताप बाग में शराब के ठेके में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।

4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

दमकल विभाग को सूचना मिलने पर 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि ठेके में शराब और ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग बार-बार भड़क रही थी।

करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझाने के दौरान आसपास के इलाके को भी सुरक्षित किया गया, ताकि आग फैलकर किसी अन्य दुकान या रिहायशी इलाके तक न पहुंचे।

ठेके के अंदर गिरी शराब की बोतलें।
ठेके के अंदर गिरी शराब की बोतलें।

ठेके के मालिक को लाखों रुपए नुकसान

शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और ठेके के मालिक व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस आगजनी की घटना में ठेके के मालिक को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। ठेके में रखा महंगा शराब स्टॉक पूरी तरह जल गया, जिससे कारोबार को भारी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग समय रहते न बुझाई जाती, तो यह आसपास की दुकानों और मकानों को भी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਅਪਮਾਨ ਕਰਨ ਲਈ ਤੁਰੰਤ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ: ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

Buland kesari/Sukhpal Singh Khaira controversy; ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਟਿੱਪਣੀਆਂ...

You cannot copy content of this page