IPL का रोमांच जहां आमतौर पर लोगों के बीच उत्साह और मनोरंजन का माहौल बनाता है, वहीं भोगपुर इलाके में मंगलवार रात यही रोमांच विवाद की वजह बन गया। एक रेस्टोरेंट में मैच देखने के दौरान मामूली बहस ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला मारपीट और खून-खराबे तक जा पहुंचा।
घटना डल्ली रोड स्थित ‘बर्गर शर्गर’ रेस्टोरेंट की है, जहां संचालक तुषार सुखीजा अपने दोस्तों के साथ बैठकर आइपीएल मैच देख रहा था। रेस्टोरेंट मालिक अमरदीप सिंह और कुछ अन्य दोस्त भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी तकरार शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे गाली-गलौच और फिर हाथापाई में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान एक युवक ने गुस्से में आकर तुषार के सिर पर बर्तन से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। तुषार को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल काला बकरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 12 टांके लगाए।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








