Buland kesari/जालंधर, संवाददाता।
जालंधर में एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी क्लर्क द्वारा बिना किसी तकनीकी योग्यता और कंप्यूटर ज्ञान के, सरकारी कार्यों के करने के बदले आम लोगों से पैसे वसूलने का आरोप लगा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी खुद को RTO का क्लर्क हैं और लाइसेंस बैकलॉग संबंधित कार्य कराने के नाम पर भारी रकम वसूलता हैं
सूत्रों का कहना है कि इस क्लर्क ने निजी तौर पर मनी कलेक्टर हरीश के रूप में रखा हुआ हैं लेकिन उसने अपने सीमित अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए खुद को सरकारी कार्यों में शामिल बताकर कई लोगों को गुमराह किया। क्लर्क लुदियाना में होता हैं उसकी सरकारी आईडी हरीश जालंधर चला रहा होता हैं आरोप यह भी है क्लर्क नें अवैध कमाई से शहर ludihana में काफी संपत्ति भी खड़ी कर ली।और पाश इलाके में महंगी दुकानों दो दर्जन से अधिक अपने रिस्तेदार के नाम पर बना ली हैं
मामले की जानकारी मिलने पर विभाग में हलचल मच गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार के फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी कामकाज में आम जनता का भरोसा बना रहे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








