Buland kesari/जालंधर जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी वरजित सिंह वालिया ने नए डिप्टी कमिश्नर (DC) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने डॉ. हिमांशु अग्रवाल की जगह पदभार संभाला है़, जिनका हाल ही में तबादला हुआ था।
पदभार ग्रहण करने से पहले वालिया को पुलिस की टुकड़ी द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों और नागरिकों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डीसी ने कहा कि वह सरकार की पॉलिसी जमीनी स्तर पर लागू करेंगे।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल की जगह ली 2018 बैच के IAS वरजित सिंह वालिया ने डॉ. हिमांशु अग्रवाल से चार्ज लिया है। डॉ. अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य और चुनाव प्रक्रियाएं संपन्न हुई थीं। अब जालंधर की कमान वालिया के हाथों में है, जिनसे शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं।
फूलों के गुलदस्तों से अभिनंदन पदभार संभालने के तुरंत बाद, जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने नए डीसी से मुलाकात की। लोगों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वालिया ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और प्रशासनिक टीम के साथ संक्षिप्त परिचय बैठक भी की।

प्रशासनिक प्राथमिकताएं इस अवसर पर मीडिया और अधिकारियों से रूबरू होते हुए डीसी वालिया ने कहा कि वह 2018 बैच के आईएएस ऑफिसर है। इस दौरान उन्होंने जालंधर वासियों को विश्वास दिलाया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सरकार की पॉलिसी को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।
कमियों को जल्द दूर किया जाएगा डीसी ने कहा कि लोगों की समस्याओं को हल किया जाएगा। इसी के साथ कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। डीसी ने कहा कि वह इससे पहले रूपनगर में सेवाएं निभा चुके हैं। उस दौरान उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वें दिवस के दौरान सेवाएं निभाने का अवसर प्राप्त हुआ था। इस बड़ी जिम्मेदारी को उन्होंने टीम के साथ मिलकर श्रद्धा के साथ निभाया।
जालंधर में एक साल रह चुके हैं उसके बाद पटियाला में डिप्टी कमिशनर की सेवाएं निभा चुके हैं, वहीं आज से जालंधर में डिप्टी कमिशनर की सेवाएं निभाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान वह जालंधर में एक साल रह चुके हैं।
जालंधर के साथ उनका पुराना नाता है दरअसल, कोविड के दौरान उनकी जालंधर में एक साल की ट्रेनिंग थी। इस दौरान कोविड, बाढ़ के दौरान काफी काम किया था। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि जालंधर के साथ उनका पुराना नाता है। ऐसे में उस दौरान की गई मेहनत को अब आगे ले जाने का समय है।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि सबसे पहले पंजाब सरकार की पब्लिक की फायदों की सेवाएं को जल्द से जल्द लागू करना मुख्य उद्देश्य रहेंगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








