iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजिम कोच ने मालिक से की धोखाधड़ी:7 महीने में 20 लाख रुपये...

जिम कोच ने मालिक से की धोखाधड़ी:7 महीने में 20 लाख रुपये का किया गबन; हिसाब मांगने पर दे रहा धमकियां

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में एक जिम मालिक के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिद्धू प्रीमियम फिटनेस जिम के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने एक कर्मचारी (कोच) और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जिम के ही कोच ने पिछले 6-7 महीनों के दौरान करीब 20 लाख रुपये का गबन किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

भरोसे का फायदा उठाकर किया गबन

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायत में गुरजीत सिंह निवासी किस्मत एवेन्यू टिब्बा रोड ने बताया कि वह सिद्धू प्रीमियम फिटनेस जिम चलाते हैं। उनके पास आशू बतौर जिम कोच काम करता था। मालिक का उस पर इतना भरोसा था कि कोचिंग के साथ-साथ पैसों का पूरा हिसाब-किताब भी वही देखता था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गुरजीत सिंह के अनुसार जब उन्होंने पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड और अकाउंट्स की जांच की तो सामने आया कि आशू ने फंड में हेराफेरी कर लगभग 20 लाख रुपये अपनी जेब में डाल लिए।

पैसे मांगने पर मिली धमकियां

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस गबन के बारे में आशू से पूछताछ की और अपने पैसे वापस मांगे तो वह अपनी असलियत पर उतर आया। आरोपी आशू के साथ-साथ उसके साथी पूनम और मनदीप सिंह (निवासी गुलाबी बाग) ने मिलकर पीड़ित को बुरा-भला कहा और उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।

पुलिस की कार्रवाई: इन धाराओं में केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना टिब्बा पुलिस ने शिकायत (PGD No. 752572) की गहन पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत U/S 318(4) धोखाधड़ी 61(2) आपराधिक साजिश 303(2) चोरी/गबन से संबंधित 351(2) आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है

पुलिस का पक्ष:

जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित गुरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी दोषियों को काबू कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page