iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजेल में मोबाइल फेंकने वाला होमगार्ड गिरफ्तार:टावर पर थी ड्यूटी, बाहर से...

जेल में मोबाइल फेंकने वाला होमगार्ड गिरफ्तार:टावर पर थी ड्यूटी, बाहर से सामान पकड़कर फेंकता था अंदर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना सेंट्रल जेल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी ही सेंधमारी में लगे हैं। जेल प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड को जेल के अंदर मोबाइल फेंकने के आरोप में पकड़ा है। जेल अफसरों ने आरोपी होमगार्ड को थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस को सौंप दिया है।लुधियाना केंद्रीय जेल। फाइल फोटो

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर सात में जेल एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर दिया है। आरोपी का नाम विशाल कुमार है और वह मूल रूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है और उसकी ड्यूटी जेल के टावर पर होती थी। पुलिस ने यह मामला डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल सुरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

होमगार्ड ने 3 मोबाइल अंदर फेंके

iTree Network Solutions +91-8699235413

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को सुबह करीब 7:40 बजे वार्ड नंबर-02 की बैरक में बाहर की ओर से एक सूट फेंका गया। जांच करने पर सूट के अंदर से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस मामले की जांच के बाद सामने आया कि यह मोबाइल फोन होमगार्ड कर्मचारी विशाल कुमार ने जेल के अंदर फेंके थे। जेल अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ की तो पहले वह नहीं माना लेकिन बाद में उसने मान लिया कि ये तीनों मोबाइल उसी ने अंदर फेंके थे।

फेंके जेल टावर पर तैनात कर्मियों से करते हैं संपर्क

जांच अधिकारी एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि जेल की सुरक्षा दीवारों पर टावर बने हैं। उन टावरों होमगार्ड के कर्मचारी तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी विशाल कुमार की ड्यूटी भी उसी टावर पर थी। उसके साथ बाहर से फेंके ने संपर्क किया और फिर उसे तीन मोबाइल दिए।

विशाल कुमार ने फेंके से कपड़े में लपेटकर मोबाइल लिए और उसके बाद अंदर फेंक दिए जिसे जेल प्रशासन ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि ये मोबाइल किसे उपलब्ध करवाने थे अभी इस मामले की पूछताछ चल रही है।

जेल की ड्योढ़ी पर हैं स्कैनर

जेल की ड्योढ़ी से मोबाइल व अन्य सामान अंदर ले जाना मुश्किल होता है। जेल की ड्योढ़ी पर स्कैनर लगे हैं और वहां पर हर सामान व इंसान की स्कैनिंग होती है। इसलिए जेल के अंदर बैठे कैदियों के परिजन फेंकों के साथ संपर्क करके सामान अंदर पहुंचाते हैं।

कैदियों के पास से 2 मोबाइल बरामद

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं दूसरी तरफ जेल में दो और कैदियों के पास भी मोबाइल मिले हैं। ये मोबाइल करीब एक महीने पहले मिले थे और जेल प्रशासन ने जांच के बाद अब थाना डिवीजन नंबर सात को शिकायत दी है। पुलिस ने लव गिल और करनवीर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दो निजी स्कूलों पर केस दर्ज:बिना अनुमति बिजली जेनरेटर चलाने और जमीन को व्यवसायिक किराए पर देने के आरोप

Buland kesari/लुधियाना में सराभा नगर इलाके में स्थित दो निजी स्कूलों के खिलाफ बिना अधिकृत अनुमति बिजली जेनरेटर इस्तेमाल करने के आरोप में मामला...

You cannot copy content of this page