Buland kesari/लुधियाना में बुधवार को दो कारों की टक्कर हो गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर गांव शेखूपुरा के पास हुआ।
टक्कर के कारण दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। लोग रॉड से खिड़कियां तोड़कर घायलों को निकालते दिखे।
जानकारी के अनुसार, मोगा की ओर से लुधियाना आ रही रिट्ज कार जब गांव शेखूपुरा के पास पहुंची, तो उसका पिछला टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्विफ्ट कार से जा टकरा गई।

दोनों गाड़ियों में सवार लोग घायल रिट्ज कार में सवार हरशदीप सिंह और देवकरण सिंह निवासी खोसा रंधीर (लुधियाना) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, स्विफ्ट कार में सवार लालदीन, सिरजदीं, मामूसैन और शानू निवासी ताजपुर रोड, लुधियाना को भी गंभीर चोटें आईं।

एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल में मौत स्विफ्ट कार के ड्राइवर गाऊदीन (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, घायलों में शामिल सिरजदीं (30) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सभी मोगा में भोग पर जा रहे थे खासी कलां (लुधियाना) निवासी सिपाइया का कहना है कि ये सभी मोगा में भोग पर जा रहे थे। रास्ते में एक्सीडेंट हो गया है। मेरे भाई सिरजदीं की मौत हो गई। उसकी 3 बेटियां व एक बेटा है। हम कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। गाऊदीन के 4 बेटे और एक बेटी है। इनका दूध का काम था।

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार मृतक के परिजनों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में शव रखने से इनकार कर दिया। परिजन शव को गाड़ी में रखकर ले जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाया कि सड़क हादसे के मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और पोस्टमॉर्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाता है। हालांकि, परिजन पोस्टमॉर्टम न करवाने की जिद पर अड़े हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है।
हादसे के बाद के PHOTOS…




Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








