Donald Trump White House: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में एक नए और भव्य प्रेसिडेंशियल बॉलरूम के निर्माण के लिए विध्वंस का काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है।
Trump BULLDOZES White House East Wing: भारत में बुलडोजर की राजनीति आम बात है, लेकिन अब अमेरिका के सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित भवन व्हाइट हाउस में भी बुलडोजर गरजने लगे हैं। पूर्वी विंग की दीवारें टूट रही हैं, खिड़कियां उखाड़ी जा रही हैं, और चारों ओर मलबा फैला हुआ है। वजह है, डोनाल्ड ट्रंप का 15 साल पुराना सपना, जिसे अब वो जमीन पर उतार रहे हैं।
ट्रंप का दावा है कि यह परियोजना उनकी निजी फंडिंग से पूरी होगी, जिससे अमेरिकी करदाताओं पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। यह प्रोजेक्ट व्हाइट हाउस की दशकों पुरानी संरचना को आधुनिक रूप देगा, जिसका लक्ष्य भविष्य के राजकीय दौरों और बड़े आयोजनों के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करना है।
व्हाइट हाउस में बनेगा 90,000 वर्ग फुट का आलीशान बॉलरूम
राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, यह बॉलरूम करीब 90,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 200 से 250 मिलियन डॉलर होगी। यहां एक साथ 650 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इस हॉल को बेहद आलीशान शैली में तैयार किया जाएगा- जिसमें सोने के झूमर, गिल्डेड कॉलम, काले-सफेद संगमरमर का फर्श, और विशाल खिड़कियां होंगी। यह दक्षिणी मैदान की दिशा में खुलेगा, जिससे व्हाइट हाउस की पुरानी नेओक्लासिकल वास्तुकला भी कायम रहेगी।
ट्रंप का 15 साल पुराना सपना हो रहा साकार
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप पिछले 15 वर्षों से इस प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे थे। उनका मानना था कि वर्तमान ईस्ट रूम बड़े आयोजनों के लिए काफी छोटा है। ट्रंप हमेशा से चाहते थे कि व्हाइट हाउस में ऐसा शानदार बॉलरूम बने, जहां राष्ट्रपति अपने मेहमानों के लिए भव्य समारोह और अंतरराष्ट्रीय आयोजन कर सकें। अब जाकर यह सपना साकार होता नजर आ रहा है।
नए बॉलरूम की प्रमुख विशेषताएं
क्षेत्रफल: 90,000 वर्ग फुट
क्षमता: 650 मेहमान
डिजाइन: सोने के झूमर, संगमरमर फर्श, भव्य कॉलम और बड़ी खिड़कियां
स्थान: दक्षिणी मैदान की दिशा में खुलता हॉल
उपयोग: अंतरराष्ट्रीय मीटिंग, भोज, सांस्कृतिक और कूटनीतिक कार्यक्रम

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








