iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsठंड से कांपे पंजाबी, 23 जिलों के लिए Alert

ठंड से कांपे पंजाबी, 23 जिलों के लिए Alert

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- उत्तर भारत में शीत लहर ने एकाएक जोर पकड़ लिया है जिससे कई इलाकों के तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ रही ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 23 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।ठंड पिछले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आई है। वहीं, 9 जनवरी तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि विभाग का मानना ​​है कि 9 जनवरी की रात ही मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इसके बाद अगले 4 दिनों तक कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए यैलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एन.एच. (नैशनल हाईवे) पर कई स्थानों पर 50 मीटर तक विजिबिलिटी रिकार्ड की गई। कई राज्यों में तापमान 5-6 डिग्री तक नीचे गिरा है। पंजाब के बलाचौर (शहीद भगत सिंह नगर) में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। वहीं, रात व सुबह तड़कसार के समय खेतों के आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रह गई। ठंड के प्रभाव से सड़क किनारे जीवन यापन करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसी भी साधन से गंतव्य तक जाने के लिए अधिक समय व्यय हो रहा है, जिसके चलते एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने की जरूरत है। विशेषज्ञों के मुताबिक सावधानी अपनाने व हाईवे पर संभलकर चलने का परामर्श जारी किया गया है। सुबह व रात को कोहरे का असर अधिक रहेगा।

दिनभर चलती रही शीत लहर
सर्दी के मौसम में धूप न निकलने के कारण परेशानी बढ़ जाती है, इसी क्रम में सोमवार को पूरा दिन धूप न निकलने के कारण परेशानियों में इजाफा हुआ। वहीं, दिनभर शीत लहर चलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें पेश आई। बेहद ठंडी हवाएं चलती रही। यह गति 8-10 किलोमीटर से कम रही लेकिन शीत लहर होने के कारण इसका प्रभाव अधिक रहा। मौसम में अगले कुछ दिनों में ठंडक बढ़ेगी और खासतौर पर दोपहर में इसका असर रहेगा। इससे बचाव करने की जरूरत है क्योंकि ठंड के कारण बीमारी के केसों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है, जिसके चलते डाक्टरों के यहां रश बढ़ रहा है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page