iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsडबल मर्डर केस-महिला समेत 3 को उम्रकैद:2022 में पड़ोस के युवक व...

डबल मर्डर केस-महिला समेत 3 को उम्रकैद:2022 में पड़ोस के युवक व उसकी सास की हत्या की, ₹10-10 हजार का जुर्माना

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में डबल मर्डर के सनसनीखेज मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडिश्नल सेशन जज डॉ. रजनीश की अदालत ने 36 वर्षीय युवक और उसकी सास की हत्या के मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषियों की पहचान गोपी चंद उर्फ गोपी, अहमद अंसारी और उसकी पत्नी किरण देवी निवासी सतजोत नगर को उम्रकैद की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

2022 में हुई थी वारदात मामला 20 नवंबर 2022 में बसंत एवेन्यू स्थित सतजोत नगर निवासी 36 वर्षीय रवि व उनकी 60 वर्षीय सास नूर जहां की हत्या हुई थी। इस संबंध में एफआईआर रवि की पत्नी रवीना के बयान पर दर्ज की गई थी। रवीना के अनुसार, आरोपी उनके परिवार के साथ ही लेबर क्वार्टर में रहते थे। 17 सितंबर 2022 को उसका पति रवि कमरे के बाहर शराब पी रहा था, जबकि गोपी चंद भी अपने कमरे के बाहर शराब पी रहा था। आरोप है कि गोपी चंद ने बिना वजह पुरानी रंजिश के चलते रवि को गालियां देनी शुरू कर दी और उस पर घूरने का आरोप लगाया। जब रवि ने इसका विरोध किया तो गोपी चंद ने अपने साथी अहमद और किरण को मौके पर बुला लिया। तीनों ने उसपर हमला कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लाठी-डंडों और सरियों से हमला रवीना ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके पति पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां नूर जहां को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में तोड़ा दम

iTree Network Solutions +91-8699235413

रवीना दोनों को पहले अस्पताल लेकर गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रवि और नूर जहां की मौत हो गई।

अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों की जांच करने के बाद तीनों आरोपियों को डबल मर्डर का दोषी करार दिया। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए जुर्माना भी लगाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਸ਼ਾਇਰੀ ਨਾਲ ਫਿਰ ਗੂੰਜੀ ਸਿਆਸਤ, ਕਾਂਗਰਸ ‘ਚ ਹਲਚਲ

Buland kesari/Congress internal conflict Punjab; ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕ੍ਰਿਕਟਰ Navjot Singh Sidhu ਭਾਵੇਂ ਸਰਗਰਮ ਰਾਜਨੀਤੀ ਤੋਂ ਦੂਰ ਹਨ, ਪਰ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ...

You cannot copy content of this page