Buland Kesari/ USA अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस बार उन्होंने एप्पल कंपनी के सीईओ टीम कुक से कहा है कि भारत में एप्पल प्रोडक्ट बनाने की जरूरत नहीं है और वह भारत में फैक्ट्रियां ना लगाएं। उन्होंने कहा भारत अपना ख्याल खुद रख सकता है।
गुरुवार को कतर की राजधानी दोहा में बिजनेस लीडर्स के साथ एक कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल कंपनी के सीईओ को अमेरिका में प्रोडक्शन बनाने के लिए कहा।
यहां बता देंगे एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बीते दिनों अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका बाजार में बिकने वाले 50% आईफोन भारत में बन रहे हैं। Tim ने कहा था कि भारत अप्रैल से जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का कंट्री ऑफ ओरिजिन बन जाएगा।
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा एप्पल कंपनी के CEO को दी गई भारत में प्रोडक्शन ना करने की सलाह से भारत में काफी विरोध हो रहा है। विरोधी राजनीतिक पार्टियों द्वारा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है कि किस आधार पर अमेरिका के राष्ट्रपति के कहने से भारत पाकिस्तान के साथ युद्धबंदी कर बैठा
है, जबकि अमेरिका India की जड़ों में तेल देने लगा है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.






है, जबकि अमेरिका India की जड़ों में तेल देने लगा है।