Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में ड्रम में टुकड़ों में मिले युवक के शव का मामला सुलझा लिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदरपाल के रूप में हुई है। दविंदरपाल लुधियाना के भारती कॉलोनी में रहता था और दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था। दविंदर कंप्यूटर इंजीनियर था, जो मुंबई में 5 महीने से मशीन का काम देखता था।
पुलिस उसकी हत्या के आरोप में उसके दोस्त शेरा और उसकी पत्नी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ने दविंदर पाल की हत्या के बाद आरी से उसके शव के टुकड़े किए और ड्रम में भरकर जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट में फेंक दिए थे।
किसी राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्रम में ठूंस-ठूंस कर भरे शरीर के टुकड़ों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला था। पुलिस तीन बजे इस मामले में प्रेस वार्ता करेगी।

पहले जानिए कैसे की गई इंजीनियर दविंदर की हत्या…
- दो दिन पहले ही मुंबई से लौटा था दविंदर: दविंदर लुधियाना के भारती कॉलोनी में रहता था और शादीशुदा था। उसकी सात माह की बेटी भी है। वह दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। मुंबई में वह मशीन का काम देखता था। दविंदर जैसे ही मुंबई से घर लौटा तो घर पर केवल 15 मिनट रहा।
- पत्नी से कटिंग कराने की बात कहकर घर से निकला था: इसके बाद वो कटिंग करवाने का बोलकर निकला और वापिस नहीं लौटा। इसके बाद गुरुवार की सुबह एक राहगीर ने सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास सफेद ड्रम में उसकी लाश पड़ी देख पुलिस को सूचना दी।
- तीन टुकड़ों में कटा था शव, जलाया भी गया था: पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद मृतक की पहचान दविंदर पाल के रूप में हुई थी। उसका शव तीन टुकड़ों में मिला था। आधा हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए थे।

टुकड़ों को ठूंस ठूंस कर ड्रम में भरा गया था पुलिस ने जब शव के हिस्सों को बाहर निकालने का प्रयास किया तो कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि शरीर के हिस्सों को ठूंस ठूंस कर ड्रम में भरा गया था। तीन से चार पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से शव को ड्रम से बाहर खींचा था। पुलिस ने बताया था कि हत्या के बाद शव के टुकड़ों को ड्रम के अंदर पड़े-पड़े काफी समय बीत गया था, जिससे फूल भी गए थे। इसी वजह से उन्हें बाहर निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।

अब जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी…
दोस्त बाइक पर ड्रम को ले जाता दिखा था इस मामले में एक दिन पहले ही मृतक के परिवार ने दविंदर के लापता होने की शिकायत दी थी। इसके बाद गुरुवार को उसका शव टुकड़ों में मिल गया था। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक पर इसी सफेद ड्रम को कंबल से ढक कर ले जाता दिखाई दिया था। जब परिवार को इस वीडियो को दिखाया गया तो उसने बाइक चलाने वाले को दविंदर का दोस्त शेरा बताया था।
पुलिस ने शेरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया परिवार की ओर से पुष्टि होते ही पुलिस ने शेरा और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने आरी से दविंदर के शव के टुकड़े करने और फिर उन्हें ड्रम में भरकर जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट में फेंकने की बात कबूल कर ली। पुलिस अभी भी दोनों से पूछताछ कर रही है कि हत्या के पीछे की वजह क्या है, कैसे मारा।
दविंदर के घर के पास ही शेरा का मकान पुलिस के मुताबिक, आरोपी शेरा, दविंदर का दोस्त है और उसके घर के नजदीक ही रहता है। महिला कुलदीप कौर शेरा की पत्नी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए स्टाफ की टीमों का गठन किया था। इसके बाद अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने रेड की। आरोपी पति-पत्नी शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते ही पकड़ लिए गए।
हत्या के कुछ और लोगों के शामिल होने का भी शक पुलिस को इस हत्याकांड में शेरा, उसकी पत्नी कुलदीप कौर के अलावा कुछ और लोगों के शामिल होने का भी शक है। इसका कारण है कि वीडियो में शेरा बाइक पर जिस ड्रम को ले जाता दिखा था, उसे किसी दूसरे व्यक्ति ने पकड़ रखा था। इसी वजह से पुलिस को अंदेशा है कि हत्याकांड में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते है।
——————-
ये खबर भी पढ़ें…
लुधियाना में ड्रम में मिली युवक की लाश:3 टुकड़ों में काटा, आधा शरीर जला, 2 दिन पहले ही मुंबई से लौटा था; दोस्त पर शक

लुधियाना में जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट से एक युवक का शव टुकड़ों में कटा हुआ ड्रम में मिला है। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








