iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsतस्करी में शामिल गैंगस्टर हरदीप दीपा गिरफ्तार

तस्करी में शामिल गैंगस्टर हरदीप दीपा गिरफ्तार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- चंडीगढ़, 2 मार्च:(अर्चना सेठी) पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के तहत, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने नशा तस्कर और गैंगस्टर हरदीप सिंह उर्फ दीपा (निवासी गांव घल खुर्द, फिरोजपुर) को गिरफ्तार कर सीमा पार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने तीन आधुनिक हथियार, जिनमें 9 एम एम ग्लॉक पिस्टल, . 30एम एम बेरेटा पिस्टल और एक पंप-एक्शन गन शामिल हैं, बरामद किए हैं। इसके साथ ही तीन मैगजीन, 141 कारतूस और 45 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है। इसके अलावा, गैंगस्टर की मारुति स्विफ्ट कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।तस्करी

iTree Network Solutions +91-8699235413

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान से किसी अज्ञात विदेशी संस्था द्वारा भेजे गए थे, जिसका उद्देश्य पंजाब में आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना था। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने इन हथियारों को आतंकवादी और आपराधिक गिरोहों के प्रमुख संचालकों तक पहुंचाने की योजना बनाई थी। इस विदेशी संस्था की पहचान और इसके व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की जांच की जा रही है और इस मॉड्यूल में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के साथ-साथ तस्करी किए गए हथियारों के मूल स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ओर जानकारी देते हुए एआईजी सीआई फिरोजपुर लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गैंगस्टर हरदीप दीपा के नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल होने तथा हाल ही में आपराधिक तत्वों को हथियारों की खेप पहुंचाने की योजना बनाने की पुख्ता सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कोटकपूरा के पास पंज गराईं मोड़ पर नाका लगाया और एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का संकेत दिया। लेकिन आरोपी ने कार रोकने की बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और गांव पंज गराईं इलाके में उसे तब गिरफ्तार कर लिया जब उसकी कार अचानक एक संकरी सड़क की ओर मुड़ने के बाद पलट गई।

एआईजी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ मोगा, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों के तहत चार मामले दर्ज हैं। आरोपी को अप्रैल 2024 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही उसने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंध में एफआईआर नंबर 05, दिनांक 01-03-2025 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page