iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharतेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराया, बड़ा हादसा टला

तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराया, बड़ा हादसा टला

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

जालंधर के लाडोवाली रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक के सामने अचानक एक जानवर सामने आ गया, जिसके बाद ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में नमक की बोरियां लदी हुई थीं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिन्हें खाली करने के बाद अब जेसीबी की मदद से वाहन को रास्ते से हटाने की प्रक्रिया जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक काफी तेजी से अपनी दिशा में जा रहा था कि तभी अचानक एक आवारा जानवर सड़क के बीच आ गया। ड्राइवर ने जानवर को बचाने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाने की कोशिश की, ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वाहन सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक के अगले हिस्से (कैबिन) के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रक सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच फंस गया।

नमक की बोरियां खाली कर हटाया जा रहा है ट्रक
हादसे के समय ट्रक में भारी मात्रा में नमक की बोरियां लदी हुई थीं। ट्रक का वजन ज्यादा होने के कारण उसे सीधे तौर पर क्रेन या जेसीबी से हटाना संभव नहीं था। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले ट्रक में लदे नमक के स्टॉक को खाली कराया जा रहा है। मजदूरों द्वारा बोरियां दूसरे वाहन में शिफ्ट की जा रही हैं।

जेसीबी की मदद से होगा रेस्क्यू
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जैसे ही ट्रक पूरी तरह खाली हो जाएगा, उसे भारी भरकम जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क से किनारे किया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यदि ट्रक किसी अन्य वाहन से टकराता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्रेन का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page