iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsदिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की बरसी, भावुक कर देने वाली तस्वीरें आई...

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की बरसी, भावुक कर देने वाली तस्वीरें आई सामने

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की आज तीसरी बरसी है। सिद्धू मूसेवाला की याद में मूसा गांव में श्रद्धांजलि समारोह रखा गया है। श्रद्धांजलि सभा में मूसेवाला की मां चरण कौर सिद्धू के छोटे भाई शुभदीप को गोद में लेकर पहुंचीं। इस दौरान भावुक कर देने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें सिद्धू मूसेवाले की मां का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।दिवंगत

iTree Network Solutions +91-8699235413

सिद्धू मूसेवाला की याद में मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने लिखा कि ”सिद्धू, कभी तू जन्म लेकर 3 दिनों, 3 महीनों और 3 वर्षों का हुआ था। हमारी जिंदगी में तेरी दस्तक ने हर मुश्किल से लड़ने की शक्ति को बढ़ा दिया था। हमने हर मुश्किल तेरा चेहरा देख कर हंस-हंस कर पार की, लेकिन आज तेरी तस्वीरों के साथ बात करते हुए 3 साल बीत चुके हैं। तेरे इंसाफ का इंतजार करते हुए भी। इन 3 सालों में जब कभी इंसाफ मिलने की कोई एक किरण दिखाई दी, उसी समय उसे वहां बुरी तरह तोड़ा भी गया। इन 3 सालों में हमारे केस से संबंधित सोशल मीडिया पर बहुत आपत्तिजनक चीजें हुई हैं। इससे हमारी सख्त कार्रवाई की उम्मीद तक बेकार गई। बेटा फिर भी हम पीछे नहीं हटेंगे। हम अपने हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे।”   

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस मौके पर गायक देव खरोड़, जसविंदर बराड़, गुलाब सिद्धू जैसी प्रसिद्ध हस्तियां नम आंखों से सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने पहुंची। 

आपको बता दें कि बसरी से कुछ दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने राजनीति में आने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए चुनाव लड़ेंगे।  

गौरतलब है कि दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव  जवाहरके में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर गोलियां चलाई थी। इस घटना में मूसेवाला को कई गोलियां लगीं और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही मूसेवाला की मौत हो गई थी।

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी और इस मामले में पुलिस 30 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले के मुख्य आरोपी को अभी तक सजा नहीं मिली है और परिवार द्वारा इंसाफ की लड़ाई लड़ी जा रही है। 

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page