iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsदुकानदार के घर पर हमला:15 युवकों ने किया पथराव, शॉर्टकट लेने पर...

दुकानदार के घर पर हमला:15 युवकों ने किया पथराव, शॉर्टकट लेने पर विवाद हुआ था; वीडियो आया सामने

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना के जनता नगर इलाके में बीती रात एक मामूली विवाद ने उस समय बड़ा रूप ले लिया। जब कुछ युवकों ने एक दुकानदार के घर पर हमला कर दिया। विवाद की जड़ सिर्फ इतनी थी कि दुकानदार ने युवकों को अपनी दुकान के भीतर से शॉर्टकट लेने से मना किया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोप है कि इलाके के गोली गैंग से जुड़े युवकों ने रात के अंधेरे में पीड़ित के घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़ित जिंदर यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सक्राप की दुकान गली के बिल्कुल मोड़ पर स्थित है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

दुकान के दरवाजे दो तरफ खुलते हैं जिससे गली का कोना कटता है। कुछ दिन पहले कुछ नौजवान बिना इजाजत दुकान के अंदर से होकर दूसरी तरफ निकलने लगे। जब जिंदर यादव ने उन्हें रोका और कहा कि दुकान के अंदर से रास्ता बनाकर मत जाओ तो वे युवक भड़क गए और बहस करने लगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
घर के बाहर खड़े बदमाश धमकी देते हुए सीसीटीवी में कैद
घर के बाहर खड़े बदमाश धमकी देते हुए सीसीटीवी में कैद

पहली रात 15-20 युवकों ने घेरा घर

विवाद के बाद उसी रात करीब 10:30 बजे करीब 15 से 20 युवक जिंदर यादव के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। युवकों ने घर को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जमकर धमकियां दीं। पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

दो दिन बाद बाइक पर आए हमलावर वीडियो आया सामने

पुलिस में शिकायत देने के बावजूद हमलावरों के हौसले पस्त नहीं हुए। दो दिन बाद रात के समय फिर से तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने आते ही घर पर ईंटें मारनी शुरू कर दीं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर बेखौफ होकर पत्थरबाजी करते और गालियां देते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमला करने वाले युवक इलाके में गोली गैंग के नाम से मशहूर हैं और आए दिन लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नंबर 6 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित द्वारा दिए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सरपंच हमले के आरोपी का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, पुलिस ने पकड़ा; पिस्तौल और बाइक बरामद

Buland kesari/जालंधर के महतपुर में बूटे छन्ना गांव के सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया...

You cannot copy content of this page