Buland kesari/जालंधर: थाना मकसूदां की पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर रेड मार कर महिलाओं सहित 3 को काबू किया है। मोहल्ला निवासियों ने इस महिला के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस को कई शिकायतें दी थी लेकिन हर बार देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली महिला बच जाती थी। थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. बिक्रम सिंह ने बताया कि वह शेख पुल के समीप गश्त कर रहे थे तभी एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि महिला राजिन्द्र कौर उर्फ रानी निवासी आशा कालोनी घर में देह व्यापार का धंधा करवाती है तथा अगर पुलिस तुरंत उसके घर में रेड मारे तो वहां से महिलाएं व पुरुष मिल जाएंगे।
सूचना मिलने के बाद तुरंत एस.एच.ओ. बिक्रम सिंह ने लेडीज स्टाफ को साथ लिया तथा आशा कालोनी में राजिन्द्र कौर उर्फ रानी के घर में रेड कर दी। पुलिस ने रेड में 2 महिलाओं तथा एक युवक को काबू किया। इन की पहचान राजिन्द्र कौर उर्फ रानी पत्नी सुरजीत सिंह निवासी आशा कालोनी, जितन पत्नी पीटर निवासी सरायखास करतारपुर तथा दविन्द्र सिंह बलबीर निवासी हरदयाल नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा जांच शुरू की। पकड़े गए तीनों आरोपियों को सुबह माननीय अदालत में पेश किया जाएगा तथा पुलिस रिमांड हासिल करेगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल भी बरामद कर लिए तथा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सैक्स रैकेट के तार कहां तक जुड़े हुए हैं।
तीनों आरोपियों को बचाने के लिए 2 तथाकथित पत्रकारों ने पुलिस पर काफी प्रैशर बनाने की कोशिश की लेकिन थाना मकसूदां की पुलिस ने उनकी एक न चलने दी तथा उन्हें ताकीद किया कि वे असामाजिक तत्वों के पीछे आना बंद कर दें अन्यथा उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्र यह भी बताते हैं कि देहव्यापार के अड्डे पर बेखौफ होकर नशे की सप्लाई भी की जाती थी। फिलहाल ऐसा कोई भी नशा सामग्री पुलिस के हाथ नहीं लगी है।
दोनों महिलाओं ने कई देहव्यापार के अड्डों की जानकारी पुलिस को बताई
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों महिलाओं ने पुलिस को थाना मकसूदां के अधीन आते कई इलाकों में चल रहे देहव्यापार के अड्डों की जानकारी पुलिस से सांझा की है। पुलिस अब रहते इन अड्डों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। महिलाओं ने नूरपुर, नूरपुर कालोनी तथा न्यू हरगोबिन्द नगर में प्याजों वाली के अड्डे के अलावा कई नशा बेचने वालों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








