iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharनगर निगम में हलचल, अफसर ने दिया इस्तीफा, खड़े हो रहे सवाल

नगर निगम में हलचल, अफसर ने दिया इस्तीफा, खड़े हो रहे सवाल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर: नगर निगम जालंधर में बड़ी हलचल देखने को मिली। जानकारी के अनुसार ओएंडएम ब्रांच के एसडीओ गगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इस्तीफा कुछ दिन पहले दिया गया था, लेकिन इसकी मंजूरी अब जाकर हुई है।नगर निगम

iTree Network Solutions +91-8699235413

हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया था। पानी निकासी में देरी होने पर मेयर वनीत धीर और सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने निगम अधिकारियों की कड़ी क्लास लगाई थी। इस दौरान बलबीर सिंह बिट्टू ने खुले तौर पर एसडीओ गगन को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद गगन ने उसी दिन इस्तीफा सौंप दिया था। सूत्रों के अनुसार एसडीओ गगन कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नगर निगम में सेवाएं दे रहे थे। उनसे पहले भी विजिलेंस द्वारा पूछताछ की जा चुकी है, खासकर विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े करप्शन केस में उनका नाम आने के बाद। 

iTree Network Solutions +91-8699235413

गौरतलब है कि कुछ समय पहले नगर निगम के तत्कालीन कमिश्नर गौतम जैन ने बरसात से पहले की तैयारियों में लापरवाही और गड़बड़ी को लेकर दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया था। इनमें ओएंडएम और सैनीटेशन से जुड़े ठेकेदार शामिल थे। साथ ही निगम के एक्सईएन, एसडीओ और जेई पर भी कार्रवाई की गई थी। बावजूद इसके, आगे कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया और वही ठेकेदार व अफसर आज भी काम कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

नगर निगम के अंदरूनी हलकों में माना जा रहा है कि अगर उस समय सख्त कार्रवाई होती, तो कई बड़े घोटाले सामने आ सकते थे। फिलहाल, एसडीओ गगन के इस्तीफे के बाद उनकी जगह किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page