iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabBreaking News: नांगल अंबिया और सुखमीत डिप्टी जैसे बड़े कत्ल कांड करने...

Breaking News: नांगल अंबिया और सुखमीत डिप्टी जैसे बड़े कत्ल कांड करने वाले गैंगस्टर चढ़े पुलिस के हत्थे!

Date:

National News

Buland kesari ;- पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सर्कल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया सहित पंजाब हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में आधार दर्जन हत्याओं सहित कई संगीन वारदातें करने वाले गैंगस्टर पुनीत जालंधर, नरिंदर लल्ली को उनके 4 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।नांगल

इस मामले में पुलिस ने जालंधर के अमन नगर के रहने वाले पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर, जालंधर के प्रीत नगर के रहने वाले नरिंदर शर्मा उर्फ नरिंदर लल्ली, पंजाब के रहने वाले गोरी चाटीविंड, शन्नूं मिता, मनजिंदर सिंह, हरप्रीत के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा- आरोपियों से पुलिस ने 6 अवैध पिस्तौल और करीब 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

अमृतसर के जंडियाला से पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव जल्द जानकारी साझा करेंगे। आरोपियों से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी मिलकर जालंधर में अपने एंटी गैंग के गैंगस्टर के को मारने की तैयारी कर रहे थे, इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जालंधर के शार्प शूटर पुनीत शर्मा और नरिंदर शर्मा उर्फ ​​लल्ली ने जयपुर के नीमराना के होटल किंग में कारबाइन से गोलियां चलाकर कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इस वारदात को आरोपियों ने करीब चार माह पहले अंजाम दिया था। आरोपियों ने एक पर्ची मौके पर फेंक पर फिरौती मांगी थी।जिसके बाद आरोपी पंजाब के मानसा, अमृतसर, जालंधर सहित अन्य एरिया में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पिछले करीब तीन साल से संदीप की हत्या में फरार चल रहे जालंधर के दोनों शार्प शूटरों को न तो जालंधर सिटी पुलिस पकड़ पाई है और न ही पंजाब पुलिस की एजेंसियां।

गैंगस्टर नरिंदर लल्ली और पुनीत शर्मा ने 14 मार्च 2022 को संदीप नंगल की गोलियां मारकर हत्या के बाद से फरार था। जब इसकी वारदात का जिम्मेदारी कौशल चौधरी गैंग के एक्टिव मेंबर लक्की पटियाल ने ली थी। जिसके बाद तब जालंधर के एसएसपी रहे आईपीएस स्वपन शर्मा (अब जालंधर सिटी पुलिस कमिश्नर) और उनकी टीम गैंगस्टर कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।

नांगल अंबिया हत्याकांड के मास्टरमाइंड और हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के लिए काम करने वाले जालंधर के पुनीत और लल्ली होटल में फायरिंग के दौरान सीसीटीवी में कैद हो गए थे। जिसमें वे फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने होटल में कुल 32 राउंड फायर किए थे।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गर्लफ्रेंड को मारने वाला बहन की शादी नहीं देख पाएगा:चंडीगढ़ कोर्ट बोला- ऐसी कौन सी रस्म, जो नहीं हो सकती; पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया...

Buland kesari/चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी विशाल को अपनी बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति...

You cannot copy content of this page