iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsनाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त:पति बोला- पत्नी ने 2 भतीजियों को बेच दिया;...

नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त:पति बोला- पत्नी ने 2 भतीजियों को बेच दिया; एक बच्ची मिली

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं से महिला द्वारा नाबालिग भतीजियां को बेचने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने ही उस पर अपने भाई की दो नाबालिग बेटियों को बेचने का आरोप लगाया और पुलिस को शिकायत दे दी। वहीं शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जगराओं के रूमी गांव के गुरप्रीत शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह।सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके बड़े भाई व भाभी की मौत के बाद उसकी पत्नी उनकी तीन नाबालिग बेटियों को अपने साथ लेकर चले गई। उसने दो बेटियों को पैसे लेकर बेच दिया जबकि तीसरी बेटी को उसके पास से पंचायत ने मलेरकोटला जिले से बरामद किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

भाई-भाई की मौत के बाद गुरप्रीत सिंह पाल रहा था तीनों बेटियां

iTree Network Solutions +91-8699235413

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके भाई लखबीर सिंह और भाभी सुनीता रानी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उनकी तीन बेटियां हैं जिनकी उम्र 14, 16 और 17 वर्ष है। भाई व भाभी की मौत के बाद वो तीनों बच्चियों को अपने घर लाया और उनका पालन पोषण कर रहा था।

गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। वह तीनों बच्चियों को अपने साथ लेकर चली गई। कुछ समय बाद गुरप्रीत को जानकारी मिली कि उनकी पत्नी ने दो बड़ी नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर पैसों के बदले अलग-अलग लोगों को बेच दिया है।

तीसरी बेटी को मलेरकोटला से किया बरामद

पीड़ित गुरप्रीत सिंह का कहना है कि वह लगातार थाने में शिकायत दे रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया कि उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी मालेरकोटला जिले के गांव बिशनगढ़ बनियावाला में अपने एक साथी के साथ रह रही है। पंचायत सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ गुरप्रीत वहां पहुंचे, जहां केवल सबसे छोटी बच्ची मिली, जिसे वह अपने साथ वापस ले आए।

गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि बाद में दो अलग-अलग लोगों ने उन्हें फोन कर नाबालिग लड़कियों से बात भी करवाई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने पैसे देकर लड़कियों को खरीदा है, इसलिए अब उन्हें वापस नहीं किया जाएगा। गुरप्रीत ने इन कॉल करने वालों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंप दिए हैं।

मजदूर किसान मोर्चा ने दिया थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मजदूर किसान मोर्चा के अध्यक्ष भरपूर सिंह छज्जावाल ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा कि नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की ढिलाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अन्य संगठनों के सहयोग से संबंधित थाने का घेराव किया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सदर थाना के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह की शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले की गहराई से जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई कर उनको गिरफ्तार कर नाबालिग लड़कियों को बरामद किया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page