iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsनिकाय चुनाव में हम इतनी मेहनत करेंगे कि नगर परिषद में अपना...

निकाय चुनाव में हम इतनी मेहनत करेंगे कि नगर परिषद में अपना चेयरमैन तथा 32 पार्षद भेज सकें

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि चुनाव रणभेरी फिर से बजी है और हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा हुई है। अम्बाला सदर नगर परिषद का चुनाव भी होगा, “इस चुनावों में हम इतनी मेहनत करेंगे कि सभी वार्ड से जीते और नगर परिषद में अपना चेयरमैन तथा 32 पार्षद भेज सकें”। विज आज भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के पार्टी कार्यालय में निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। चुनाव

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि निकाय चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है जोकि आम जनता से जुड़े हैं। उन्होंने कहा यदि उनका बस चलता तो वह निकाय चुनावों में जो अंतर पड़ा है वह पड़ने न देते और चुनाव कराकर उन्हें काम करने वाले 32 हाथ और मिल जाते। उन्होंने कहा कि शहर में एक विधायक सभी कार्यों की देखरेख नहीं कर सकता और उसका साथ देने के लिए पार्षदों की आवश्यकता होती है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने अभी चेयरमैन और पार्षद पद के प्रत्याशियों को तय करना है। इसके लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ करनी है। मंत्री अनिल विज ने पार्टी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के उपरांत भाजपा नेता संजीव सोनी बब्बू की अध्यक्षता में आवेदन समिति बनाई जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता ओम सहगल, सोम चोपड़ा, जसबीर सिंह जस्सी, सुरेंद्र बिंद्रा, अजय बवेजा के अलावा भाजपा अम्बाला छावनी के चारों मंडल प्रधान, पूर्व प्रधान तथा महासचिवों को शामिल किया गया।

 विज ने कहा कि चेयरमैन और पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता आवेदन समिति के अध्यक्ष संजीव सोनी बब्बू को अपने आवेदन जमा कराए ताकि नामों की छंटाई के बाद उन्हें आगे हाईकमान को भेजा जा सके। बैठक के दौरान भाजपा नेता ओम सहगल, सोम चोपड़ा, जसबीर जस्सी, राजीव गुप्ता, बिजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, सुरेंद्र बिंद्रा, अजय बवेजा के अलावा कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page