iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsनेपाली नौकरानी 40 तोला सोना लेकर फरार:परिवार बर्थडे पार्टी में गया था,...

नेपाली नौकरानी 40 तोला सोना लेकर फरार:परिवार बर्थडे पार्टी में गया था, ड्राइवर को नींद की गोली दी; पति-भाई को बुलाया

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना के पॉश एरिया सराभा नगर में फर्नीचर कारोबारी के घर से 40 तोले सोना लेकर भागते हुए नौकरानी CCTV में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस के पास नौकरानी को पकड़ने का एक सहारा उसकी तस्वीर और ह्यूमन इंटेलिजेंस ही है। पुलिस कई सार्वजनिक स्थलों और नेपाली समुदाय में आरोपी महिला की तस्वीर दिखाकर उसकी असल पहचान करने में जुटी है।नौकरानी

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि पुलिस ने पंजाब सहित आस-पास के कई राज्यों को अलर्ट भी भेजा हुई है ताकि आरोपी महिला द्वारा स्टेट बार्डर क्रॉस करने से पहले पकड़ा जा सके। यह भी सूचना है कि पुलिस टीमें नेपाल बार्डर पर भी तैनात है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ताकि नेपाल भाग रही महिला को समय रहते उसके पति और भाई सहित काबू किया जा सके। आरोपी नेपाली नौकरानी की अभी पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुई। वह करीब 15 दिन पहले ही नौकरी पर रखी गई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

CCTV कैमरे में कैद हुई आरोपी

नौकरानी घर से कुछ दूरी पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। नौकरानी के साथ उसका पति व भाई भी जाते हुए दिख रहे हैं। सराभा नगर निवासी फर्नीचर कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर पांच में नेपाली मूल की नौकरानी पार्वती व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

चोरी के बाद फरार होते हुए आरोपी।
चोरी के बाद फरार होते हुए आरोपी।

नौकरानी ने ड्राइवर को चाय में दी नींद की गोली

अब तक की पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि रात को ड्राइवर ने नौकरानी को चाय बनाने के लिए कहा। नौकरानी ने चाय बनाई और उसमें नींद की गोली मिला दी। ड्राइवर ने चाय पी और कुछ देर बाद उसे नींद आने लगी तो वो सो गया। उसके बाद नौकरानी ने अपने पति व भाई को बुलाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरी के बाद आरोपियों के नेपाल जाने का शक

पुलिस को शक है कि नौकरानी व उसके साथी चोरी करने के बाद नेपाल भाग गए ताकि वो पकड़े न जाएं। पुलिस का कहना है कि जैसे ही उन्हें शिकायत मिली तो उन्होंने तुरंत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस को सूचित कर दिया ताकि वो बॉर्डर पार न कर सकें।

परिवार को बर्थ डे पार्टी में जाना था इसलिए उन्होंने ड्राइवर बबलू व नौकरानी पार्वती को घर पर रखवाली के लिए बुलाया था। परिवार दोनों को कहकर गया था कि घर का ख्याल रखना। ड्राइवर बबलू लंबे समय से परिवार के साथ काम कर रहा था तो उस पर उन्हें विश्वास था।

काम करते हुए नौकरानी ने तिजोरी का पता कर दिया था

परिवार ने 26 दिसंबर को पार्वती को काम पर रखा। उसे किसी अन्य के जरिए रखा था। पार्वती ने पिछले दिनों में पता कर दिया था कि घर में तिजोरी किस कमरे में है। जानकारी के मुताबिक नौकरानी को जब मालिक ने कहा कि उसे रात को आज उनके घर पर ही रहना है तो नौकरानी ने अपने पति व भाई को तैयार रहने के लिए कहा।

घर से जैसे ही मालिक बाहर गए तो उसने फोन करके अपने पति व भाई को बाहर आने के लिए कह दिया। ड्राइवर को बेहोश करने के बाद वो दोनों भी अंदर घुसे और तिजोरी तोड़कर गहने ले गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page