iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homebollywood newsमुनव्वर फारूकी के बाद अब सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत...

मुनव्वर फारूकी के बाद अब सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत को मिली धमकी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- बाबा सिद्दीकी की अचानक हुई मौत ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। हाल ही में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को भी इस गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। अब इस लिस्ट में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत का नाम भी जुड़ गया है।नेहाखबरों के अनुसार, नेहा और रोहनप्रीत को सबक सिखाने की धमकी दी गई है, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि यह धमकी निहंग मान सिंह अकाली ने एक वीडियो के माध्यम से दी है। वीडियो में कहा गया है कि यदि नेहा और रोहनप्रीत ने अपना रवैया नहीं बदला, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस धमकी ने नेहा कक्कड़ और उनके परिवार के लिए चिंता का कारण बना दिया है और फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस पूरे मामले पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, ताकि जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी कारण से उन्हें बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली से धमकी मिली है।

वीडियो में निहंग मान सिंह ने कहा- ‘नेहा कक्कड़ अपने पति को पर्दे में रखें। लोगों के सामने आपत्तिजनक हरकतें कर क्या जताना चाहते हो? तुम लोगों ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर रख दिया है। कुछ थोड़ी शर्म भी कर लो। सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट डालने वालों को पहले प्यार से समझाएंगे और फिर उन्हें भी सबक सिखाएंगे। चाहे इसके लिए हमें जेल ही क्यों न जाना पड़े। अगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत अच्छे सिंगर हैं तो अच्छे काम भी करें। इस तरह का रवैया समाज में असामाजिक फैलाता है।

निहंग मान सिंह ने आगे कहा- ‘पंजाब में नशा और अश्लीलता बढ़ गई है और ऐसे समाज को जागरूक करने की जरूरत है। हम समाज में किसी तरह की गंदगी फैलाने नहीं दे सकते हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट फैलाकर गंदगी फैलाई जा रही है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के आचरण को बदला नहीं गया तो उन्हें सबक सिखाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:कौशल चौधरी गैंग का शूटरआकाश घायल, CP ने कहा- पुलिस नाकेबंदी में पकड़ा गया आरोपी

Buland kesari/जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के...

You cannot copy content of this page