iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsन खाकी का खौफ, न विभागीय कार्रवाई का डर, धड़ल्ले से चल...

न खाकी का खौफ, न विभागीय कार्रवाई का डर, धड़ल्ले से चल रहा मौ’त का कारोबार!

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर बाईपास चौक के नजदीक पड़ते जस्सियां, भट्टियां, अमन नगर, बहादुर के रोड, शिवपुरी, काली सड़क, काकोवाल, और बस्ती जोधेवाल इलाके के कई निजी स्कूलों के पास पड़ते घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में गैस माफिया द्वारा बेखौफ होकर मौत का काला कारोबार चलाया जा रहा है। लोगों की जान-माल के साथ खिलवाड़ कर रहे गैस माफिया के गुर्गों को मानो जैसे न तो खाकी का कोई खौफ है और न ही विभागीय कार्रवाई का डर।विभागीय

iTree Network Solutions +91-8699235413

 शहर के विभिन्न इलाकों में घरेलू गैस की पलटी मारने दौरान गत समय दौरान हुए जानलेवा हादसों में कई बेगुनाह लोगों की दर्दनाक मौतें होने के बाद भी गैस माफिया द्वारा चलाया जा रहा मौत का यह काला कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में सवाल उठने लाजिमी है कि गैस माफिया आखिर किसकी शह पर खुलेआम आम जनता की जान-माल को दांव पर लगाने से बाज नहीं आ रहा है या फिर माफिया द्वारा कुछ भ्रष्ट और रिश्वतखोर पुलिस कर्मचारियों की सैटिंग के साथ ही लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है यह जांच का विषय है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 सूत्रों के मुताबिक गैस माफिया के गुर्गे आसपास के इलाकों में एक साथ कई मौत के अड्डे चला रहे हैं जहां पर उन्होंने नाजायज मिनी गैस एजैंसियों के रूप में दर्जनों घरेलू गैस सिलैंडर स्टोर कर रखे हैं, जो कि आगे गैस की पलटी और कालाबाजारी करने के लिए करियाना स्टोरों, मनियारी की दुकानों, बर्तन बेचने वालों, गैस चूल्हे ठीक करने वाली दुकानों और साइकिल रिपेयर करने वालों को गैस सिलैंडर सप्लाई कर मौत के काले कारोबार को गली मोहल्लों तक पहुंचाने का अपराध कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

जल्द की जाएगी बड़ी कार्रवाई

 खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने दावा किया कि जालंधर बाईपास चौक के जस्सियां, भट्ठियां और अमन नगर इलाके में गैस माफिया द्वारा चलाए जा रहे मौत के काले कारोबार संबंधी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। चीमा ने दावा किया कि गैस माफिया के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेगुनाह जनता की जान-माल के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम में पुलिस प्रशासन के साथ सांझा कार्रवाई करेगी जिसमें गैस माफिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने सहित पुलिस द्वारा मौके पर ही मामला दर्ज किया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:कार से मारी टक्कर, सूनसान जगह पर छोड़कर हुए फरार, एक महिला शामिल

Buland kesari/लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस ने एक युवक की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को...

You cannot copy content of this page