iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाबी कारोबारी कनाडा में गैंगस्टरों के निशाने पर:पुलिस ने जारी की एडवाजरी,...

पंजाबी कारोबारी कनाडा में गैंगस्टरों के निशाने पर:पुलिस ने जारी की एडवाजरी, सूचना देने पर मिलेगा 2 करोड़ का नकद इनाम

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया(BC) के सरे शहर में जबरन वसूली के मामलों में लगातार बढ़ रहे हैं। सरे शहर में पंजाबी कारोबारी गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। ऐसे में सरे शहर की पुलिस ने पंजाबी में एक एडवाइजरी जारी की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कनाडा की BC पुलिस का कहना है कि, हाल के महीनों में सरे समेत पूरे कनाडा में रंगदारी के मामलों का ट्रेंड देखा गया है। पीड़ितों को लेटर, फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। कनाडा की जांच एजेंसियां इन दिनों रंगदारी के मामलों की जांच में जुटी हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कनाडा पुलिस ने अब अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो और टेक्स्ट के जरिए पंजाबी में एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास रंगदारी मांगने वालों की जानकारी है तो वो पुलिस को दें। पुलिस ने इसके लिए बाकायदा इनाम की राशि भी रखी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
कनाडा के सरे शहर की पुलिस की वेबसाइट पर जारी एडवाइजरी।
कनाडा के सरे शहर की पुलिस की वेबसाइट पर जारी एडवाइजरी।

जून 2025 के बाद तेजी से बढ़े मामले

पुलिस के मुताबिक, जून 2025 से सरे में फिरौती की धमकियों और उनसे जुड़ी हिंसा के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। सरे पुलिस सर्विसेज ने विशेष रणनीति अपनाते हुए कई कदम उठाए। पुलिस ने अब एक हेल्प लाइन Surrey Extortion Tip Line (236-485-5149) शुरू की गई, जिसे सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मॉनिटर किया जाता है।

जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

City of Surrey ने भी इस अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों के लिए 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए से अधिक) का इनाम फंड बनाया है। इसमें दोषियों को सजा दिलाने वाली विशेष सूचना देने पर 1 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। यह कनाडा के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस इनामों में से एक माना जा रहा है।

कनाडा में गैंगस्टरों की जांच में जुटी एजेंसियां

सरे पुलिस सर्विसेज ने 15 अधिकारियों और सिविल कर्मचारियों को रंगदारी की जांच के लिए बनाई गई Task Force में तैनात किया है। टास्क फाेर्स में अन्य एजेंसियों के अफसरों को भी शामिल किया गया है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी इस जांच में जोड़ा गया है।

इसके अलावा “Project Assurance” नाम की टीम रोजाना उन इलाकों में गश्त कर रही है जिन्हें अपराधियों द्वारा निशाना बनाया गया है। पुलिस ने Edmonton और Peel Region सहित अन्य शहरों के अधिकारियों के साथ बैठक कर खुफिया जानकारी और जांच रणनीतियां भी साझा की हैं।

कनाडा में गैंस्टरों को डिपोर्ट करने की चल रही मांग

कनाडा में रंगदारी, फायरिंग व हिंसा के बढ़ते मामलों में भारतीय गैंगस्टरों व अलगाववादियों के नाम भी आ रहे हैं। कनाडा में विपक्षी दलों ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने का मुद्दा संसद से लेकर सड़क तक उठाना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने एडवाजरी में क्या कहा, जानिए…

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • रंगदारी व फिरौती क्या है: पुलिस ने एडवाजरी में सबसे पहले बताया है कि रंगदारी क्या होती है, ताकि अगर किसी से रंगदारी मांगी जाती है तो उन्हें पता चल सके कि रंगदारी मांगी जा रही है।
  • धमकी मिले तो क्या करें : तुरंत पुलिस को 604-599-0502 पर कॉल करें या आपात स्थिति में 9-1-1 डायल करें। अपराधियों को पैसे न दें और उनसे बातचीत न करें। सभी संदेश, वॉइसमेल या पत्र सुरक्षित रखें। संदिग्ध व्यक्ति या वाहन से जुड़े विवरण नोट करें। Victim Services से मदद के लिए 604-599-7600 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • पुलिस की मदद कैसे करें: पुलिस ने नागरिकों से अपने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है। लोगों को Block Watch कार्यक्रम से जुड़ने और अपने सुरक्षा कैमरों को Project Iris में रजिस्टर कराने की भी सलाह दी गई है ताकि जांच में महत्वपूर्ण वीडियो मिल सकें।

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਸਖ਼ਤ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ 10 ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਦੇ ਆਦੇਸ਼

Buland kesari/Amritpal Singh Parole Plea; ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖਡੂਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਬਜਟ ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਲਈ ਅਸਥਾਈ ਪੈਰੋਲ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ...

You cannot copy content of this page