iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाबी ड्राइवर को ₹9 करोड़ जुर्माना:अमेरिका में 200km/घंटे की स्पीड पर दौड़ाई...

पंजाबी ड्राइवर को ₹9 करोड़ जुर्माना:अमेरिका में 200km/घंटे की स्पीड पर दौड़ाई रेंज रेवर; चपेट में आने से प्रेग्नेंट लड़की की मौत हुई

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/अमेरिका के ओहियो सूबे में पुलिस से बचने के लिए पंजाबी मूल के तरसेम सिंह (33) ने रेंज रोवर को 200 की स्पीड में भगाते हुए जीप को टक्कर मार दी। जिसमें प्रेग्नेंट लड़की (17) की मौके पर मौत हो गई। वहीं पेट में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए तरसेम सिंह पर 1 मिलियन डॉलर (9.4 करोड़ रुपए) जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई की तारीख 3 अप्रैल तय की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कोर्ट के फैसले के बाद ओहियो पुलिस ने बताया कि हादसा 16 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुआ था। उसी समय आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया था। 23 मार्च 2026 को उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी की गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं, लड़की की एक्सीडेंट में मौत के बाद लोकल लोगों में सोशल मीडिया पर इंडियन ड्राइवरों को लेकर बहस छिड़ गई है। एक्सीडेंट में मारी गई लड़की और आरोपी के संबंधों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी तरसेम सिंह, जिस पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है।
आरोपी तरसेम सिंह, जिस पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है।

पुलिस से बचने के लिए भगाई रेंज रोवर डार्क काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट के अनुसार डिप्टी ने स्टेट रूट 47 (SR-47) पर रेंज रोवर वेलार को निर्धारित 55 माइल प्रति घंटा की स्पीड लिमिट के बजाय 79 माइल प्रति घंटा की रफ्तार से जाते देखा। जब पुलिस ने इमरजेंसी लाइट्स और सायरन के जरिए गाड़ी रोकने का इशारा किया, तो ड्राइवर तरसेम सिंह ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी।

पुलिस और आरोपी के बीच लगभग 5 मील (8 किमी) तक पीछा चला, जिसमें रेंज रोवर की स्पीड 124 माइल प्रति घंटा (लगभग 200 किमी/घंटा) तक पहुंच गई। अनियंत्रित रफ्तार के कारण तरसेम ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक जीप में सीधी टक्कर हो गई।

जीप में सवार किशोरी उछलकर सड़क पर गिरी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेंज रोवर कई बार पलटी। इस दौरान जीप में सवार 17 वर्षीय ऐशली होम्स उछलकर बाहर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऐशली गर्भवती थी और इस हादसे में उनके अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई।

जीप ड्राइवर रोक्साना कैसारेज सेंटियागो को मामूली चोटें आईं, जबकि आरोपी तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया।

जीप से टकराने के बाद रेंज रोवर कई बार पलटी।- फाइल
जीप से टकराने के बाद रेंज रोवर कई बार पलटी।- फाइल

पुलिल बोली-आरोपी पर कसेगा कानून का शिकंजा ओहियो स्टेट हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की जांच और क्रूजर कैमरा वीडियो के आधार पर तरसेम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 23 मार्च 2026 को डार्क काउंटी ग्रैंड ज्यूरी ने सिंह पर 8 गंभीर चार्ज लगाए, जिनमें गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से हत्या और एग्रवेटेड व्हीकुलर होमिसाइड शामिल हैं।

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहा था तरसेम जांच में सामने आया कि तरसेम सिंह अनडॉक्यूमेंटेड इंडियन नेशनल (अवैध) है। इसके चलते इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने उस पर डिटेनर लगा दिया है। 24 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी में सिंह ने खुद को बेकसूर बताया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page