Buland kesari/पंजाबी सिंगर रमन लखेसर का गाना माई वर्ल्ड -2 फिर कंट्रोवर्सी में है। इसके लिरिक्स में से जाणदा निआणा की सियाणा बल्लिए, बादलां दा गढ़ थाना लंबी बल्लिए को हटा दिया गया है। गाने को सिंगर रमन लखेसर ने गाया है। 9 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने पर पहले भी बादलों का नाम लेने पर कंट्रोवर्सी हो चुकी है।
इस पर सिंगर ने कहा था कि ये लाइन किसी ने उससे नहीं डलवाई है, बल्कि वह इसी इलाके का रहने वाला है तो ये लाइन नेचुरली उसके दिमाग में आई थी तो गाने में डाली है। सिंगर ने बादलों की तारीफ के आरोपों को भी नाकारा था।
अब यूथ अकाली दल ने इसे लेकर AAP सरकार को घेरा है। आरोप है कि आप की शह पर इस गीत से बादलों का नाम हटाया गया है। यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि सरकार बादलों के नाम से बौखला चुकी है। अब गीतों पर सेंसिरशिप’ लगाने जैसा काम किया जा रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि एक गाने की लाइन को हटवाने से पंजाब के लोगों की भावनाएं नहीं बदली जा सकतीं। बता दें कि 9 महीने पहले रिलीज इस गीत को 20 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।

जानें यूथ अकाली दल ने सरकार पर क्या कहा
- एक लाइन से डर गई सरकार- झिंझर ने मान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार एक गाने की लाइन से इतना डर गई है कि उसे यूट्यूब से हटवाना पड़ रहा है। उन्होंने इसे बोलने की आजादी पर हमला और शिरोमणि अकाली दल के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का डर बताया।
- लंबी को बादलों का गढ़ कहना कहां का गुनाह- झिंझर के नेतृत्व में यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया था। गाने से लंबी वाली लाइन म्यूट होने पर उन्होंने कहा कि बादलों का गढ़ लंबी कहना कोई गुनाह नहीं है, बल्कि यह उस इलाके की एक ऐतिहासिक और राजनीतिक सच्चाई है।
- डीजे पर हर जगह बज रहा है गाना- यूथ अकाली दल के झिंझर ने दावा किया कि पंजाब के नौजवानों के फोनों में या पंजाब की शादियों में आजकल डीजे पर एक गाना बड़ा मशहूर है। इसके बोल हैं-जाणदा निआणा की सियाणा बल्लिए, बादलां दा गढ़ लंबी थाना बल्लिए।
- पूछा- सरकार को बादल नाम से क्या तकलीक- यूथ अकाली दल के प्रधान ने कहा कि गाना तो नौजवान बड़े उत्साह के साथ चला रहे है, शादियों में चला रहे हैं, फोनों पर चला रहे हैं, गाड़ियों में चला रहे हैं, पर सरकार को बड़ी तकलीफ हुई और उन्होंने यूट्यूब से इस गाने में से यह लाइन ही हटवा दी।
- पंजाबियों के दिलों से गीत कैसे हटाएंगे- यूथ अकाली दल के प्रधान ने कहा-सो इतना डर मान सरकार, इतना डर! एक गाने के अंदर एक लाइन, अगर बादलों का शब्द आ गया, बादलों पर एक लाइन लिखी गई और वह लाइन अगर आजकल शादियों में, गाड़ियों में, फोनों में बज रही है, इतनी तकलीफ है कि यूट्यूब से जो रमन लखेसर का यह गाना है, लाइन ही कटवा दी गई। यूट्यूब से इस गाने में से लाइन कटवा सकते हो, पर पंजाब के दिलो में से अब यह लाइन नहीं कटवा सकते। यह गाना, यह लाइन अब शादियों में भी, गाड़ियों में भी, फोनों में भी ऐसे ही बजेगी, ऐसे ही चलेगी। सो यह भाई अब तुम्हारे बस का काम नहीं कि तुम इस गाने को अब दिलों में बजने से रोक सको।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








