पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पूर्व मंत्री बूटा सिंह पर दिए बयान को लेकर पंजाब SC कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। DSP कपूरथला हरगुरदेव सिंह को चंडीगढ़ तलब कर पूछा कि अब तक राजा वड़िंग को गिरफ्तार क्यों नहीं किया?
DSP ने कहा कि वड़िंग की वीडियो की फोरेंसिक जांच होगी। इसमें हफ्ता-10 दिन लगेंगे। दिवंगत बूटा सिंह के बेटे ने SC सर्टिफिकेट दिया है। इसके बाद चेयरमैन गढ़ी ने 8 दिन के अंदर राजा वड़िंग को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
गढ़ी ने कहा कि राजा वड़िंग है कोई रॉबिन हुड नहीं है जो आपको मिल नहीं रहा। वड़िंग तरनतारन और नवांशहर में घूम रहा है, आपको क्यों नहीं मिल रहा। ये तो वो बात हो गई कि खरगोश खुले मैदान में है और शिकारी ने अपने कुत्तों की संगली (चेन) पकड़ रखी है।
राजा वड़िंग ने चुनाव प्रचार में बूटा सिंह पर नस्लीय टिप्पणी की थी
पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 4 नवंबर को तरनतारन के एक गांव में पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर नस्लीय टिप्पणी की थी। इसके बाद उन पर कपूरथला में FIR दर्ज हुई। राजा वड़िंग के खिलाफ बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने पुलिस को शिकायत दी थी।
राजा वड़िंग के खिलाफ BNS की धारा 353 और 196 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(u) और 3 (1) (v) केस दर्ज किया गया। राजा वड़िंग ने बूटा सिंह को कहा था- नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया। (नाम सुना बूटा सिंह का, काले थे बिल्कुल काले, चारा डालते थे चारा, कांग्रेस ने उन्हें देश का गृहमंत्री बनाया)।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








