iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब की नई Excise Policy का ऐलान जल्द

पंजाब की नई Excise Policy का ऐलान जल्द

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;- वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बनाई जा रही नई एक्साइज पॉलिसी(Excise Policy) को लेकर ठेकेदारों से मीटिंगों का दौर शुरू हो चुका है। पिछली पॉलिसी से सरकार ने 10,145.95 करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाया था व इस बार विभाग द्वारा 11,000 करोड़ रुपए जुटाने पर फोकस किया जा रहा है, जोकि अब तक का सबसे अधिक संभावित लक्ष्य रहेगा।

बताया Excise Policyजा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र से पहले पॉलिसी की घोषणा कर दी जाएगी जिसके चलते इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। 2025-26 की एक्साइज पॉलिसी पर विचार-चर्चा के लिए चंडीगढ़ में लगातार अहम मीटिंगें हो रही हैं जिसमें विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं। ठेकों पर ग्रुपों को बिक्रीलाइसैंस एल-2/एल-14एकी ताजा अलाटमैंट ड्रा द्वारा होगी या इसके लिए टेंडर कॉल किए जाएंगे, इस पर भी विचार चल रहा है। पिछली बार सरकार ने ड्रा के जरिए ग्रुपों की अलाटमैंट की थी। अधिकारियों का कहना है कि पॉलिसी के अंतर्गत शराब के व्यापार को स्थिर करने और इस दिशा में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। वहीं, लाइसैंसों के लिए ग्रुप का साइज रणनीतिक तौर पर कम करने व बढ़ाने पर विचार चल रहा है, और प्रक्रिया को उचित बनाने के लिए एक अनुकूल लाइसैंस फीस की शुरूआत की जा रही है।

पिछले वर्ष ग्रुपों का आकार घटाते 15 प्रतिशत कम या अधिक के अंतर के साथ 35 करोड़ रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि एडजस्टेबल लाइसेंस फीस रुपए की दर से वसूली पर फोकस है। परचून आई. एम.एफ. एल./आई.एफ.एल. के पास जारी करने के लिए 200 रुपए प्रति प्रूफ लीटर और परचून बीयर के पास जारी करते समय 50 रुपए प्रति बल्क लीटर लाइसेंस फीस के दामों को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। पिछली बार की पॉलिसी में शराब के ग्रुपों को 152 से बढ़कर 236 किया गया था, इस बार ग्रुपों  की संख्या में फेरबदल होने का अनुमान कम ही नजर आ रहा है। हो सकता है कि इसमें हल्की-फुलकी बढ़ौतरी की जाए लेकिन ग्रुप संख्या में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों के सुझावों के बाद इसकी संख्या निर्धारित की जाएगी।

ठेके खत्म होने तक शराब

अहम रहेगा नकली शराब का मुद्दा
पॉलिसी में नकली शराब के मुद्दो से निपटने के लिए फोकस किया जाएगा। इसमें एक्साइज इंस्पैक्टरों की निगरानी में समागम के बाद मैरिज पैलेसों में इस्तेमाल की जाती शराब की बोतलों को तोड़ना यकीनी बनाया गया है। वहीं, चंडीगढ़ से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए भी पॉलिसी में अहम नियम बनाए जा रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

की सही बिक्री संबंधी जारी हुई हिदायतें
विभाग द्वारा एक्साइज पॉलिसी की रूपरेखा तैयार की जा रही है जिसके लिए ठेकेदारों के साथ मीटिंग करके उनके सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसमें ग्रुप के अन्तर्गत आने वाले ठेकों की संख्या जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। वहीं ठेकेदारों के साथ पंजाब भर में चल रही मीटिंगों में ठेके खत्म होने तक शराब की बिक्री को नियमों के मुताबिक करने की हिदायतें दी गई हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕਪੂਰਥਲਾ ‘ਚ DSP ਨੇ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਥਾਰ ਫੜੀ, ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਸੀ

Buland kesari/ਦੇਰ ਰਾਤ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਮਾਲ ਰੋਡ ‘ਤੇ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਥਾਰ ਐਸਯੂਵੀ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜੋ ਬਿਨਾਂ ਲਾਇਸੈਂਸ ਪਲੇਟ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ...

You cannot copy content of this page