iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब की बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा...

पंजाब की बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा फैसला

Date:

National News

Buland kesari : पंजाब सरकार इस समय प्रदेश की करीब 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ दे रही है। मुफ्त बस सेवा का लाभ लेने के लिए पंजाब से बाहर की कई महिलाएं नकली आधार कार्ड से पी.आर.टी.सी. को मोटा चूना लगा रही हैं। बीते दिनों एक ही आधार कार्ड नंबर पर विभिन्न महिलाओं की ओर से अलग-अलग आधार कार्ड होने का मामला पी. आर.टी.सी. के अधिकारियों के सामने आ चुका है। इस गोलमाल को रोकने के लिए पी. आर.टी.सी. के सीनियर अधिकारियों ने पंजाबी महिलाओं की मुफ्त बस सेवा को जारी रखते हुए उनका आर. एफ. आई.डी. बनाने का फैसला लिया है, जिससे पंजाब के बाहर की कोई महिला मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं ले सकेगी। मुफ्त

iTree Network Solutions +91-8699235413

पी. आर.टी.सी. के सीनियर अधिकारी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि बसों में टिकट काटते समय कंडक्टर के पास आधार कार्ड के असली या नकली होने की जांच का कोई तरीका नहीं होता। पी.आर.टी.सी. के कई कंडक्टरों ने पी.आर.टी.सी. मुख्यालय में बीते दिनों कई बार रिपोर्ट किया है कि एक ही आधार कार्ड नंबर पर कई महिलाओं ने अपने आधार कार्ड बनवा रखे हैं और इसका विरोध करने पर महिलाएं बसों में कंडक्टरों से बहस करना शुरू कर देती हैं। दिलचस्प है कि मुफ्त बस सेवा के लिए किसी भी साइबर कैफे पर आसानी से तैयार करवाया जा सकता है। नकली आधार कार्ड से पी.आर.टी.सी. को कोई वित्तीय नुकसान न हो, इसके लिए कई पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। 

iTree Network Solutions +91-8699235413

आई.टी. इंजीनियर शुभम कुमार का कहना है कि आर.एफ.आई.डी. किसी भी व्यक्ति की पहचान बताने के लिए सबसे कारगर पहचान पत्र है। इस कार्ड के नकली तैयार किए जाने की संभावना न के समान है। आर.एफ. आई.डी. टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे पढ़ने के लिए विशेष प्रकार के यंत्र का इस्तेमाल कर संबंधित व्यक्ति की जानकारी को आसानी से पढ़ा जा सकता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गर्लफ्रेंड को मारने वाला बहन की शादी नहीं देख पाएगा:चंडीगढ़ कोर्ट बोला- ऐसी कौन सी रस्म, जो नहीं हो सकती; पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया...

Buland kesari/चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी विशाल को अपनी बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति...

You cannot copy content of this page